ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी

220 जिंदा कारतूस के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, बिहार के कई जिलों में नेटवर्क

31-Jul-2024 10:03 PM

By First Bihar

KHAGARIA: खगड़िया पुलिस ने 220 जिंदा कारतूस के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तस्करों का नेटवर्क कई जिलों में फैला हुआ है। कल मंगलवार को भी बेलदौर थाना इलाके से तीन तस्कर 20 देशी कट्टा और 79 चक्र कारतूस के साथ गिरफ्तार हुआ था।


खगड़िया जिला पुलिस को आज दूसरे दिन भी बड़ी सफलता मिली है। पुलिस को यह सफलता बेलदौर थाना इलाके के पचोत गांव में मिली है। जहां से पुलिस ने दो तस्करों को 220 चक जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई गुप्त सूचना से मिले इनपुट के आधार पर की है। इधर एसपी चंदन कुमार कुशवाहा ने बताया कि गिरफ्तार दिवेश कुमार और वंशराज कुमार हथियार तस्करी का काम करता था। इसका नेटवर्क खगड़िया के अलावा सहरसा, मधेपुरा और मुंगेर में फैला है। बता दें कल भी बेलदौर थाना इलाके से तीन तस्कर 20 देशी कट्टा और 79 चक्र कारतूस के साथ गिरफ्तार हुआ था।