ब्रेकिंग न्यूज़

T20 World Cup 2026 : ईशान किशन और अभिषेक शर्मा की फिटनेस पर संकट, भारत-नामीबिया मुकाबले में दिखेगी टीम इंडिया की नई ओपनिंग जोड़ी ! ‘घूसखोर पंडत’ विवाद: सुप्रीम कोर्ट ने मेकर्स को फटकार लगाई, कहा- समाज में नफरत फैलाना मान्य नहीं ‘घूसखोर पंडत’ विवाद: सुप्रीम कोर्ट ने मेकर्स को फटकार लगाई, कहा- समाज में नफरत फैलाना मान्य नहीं INFRASTRUCTURE UPDATE: श्रावणी मेला में देवघर जाना होगा आसान, महाशिवरात्रि से पहले मंत्री ने कर दिया बड़ा एलान; जानिए क्या है ख़ास Bihar Crime News: बिहार में सनकी युवक ने गर्लफ्रेंड के घर की फायरिंग, बाल-बाल बची युवती; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा Bihar Crime News: बिहार में सनकी युवक ने गर्लफ्रेंड के घर की फायरिंग, बाल-बाल बची युवती; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा road accident Bihar : क्रिकेट खेल कर लौट रहे बच्चों को तेज रफ़्तार वाहन ने रौंद डाला, तीन लोगों की हुई मौत Bihar Crime News: पुलिस पिटाई का मामला पहुंचा मानवाधिकार आयोग, अवैध वसूली का विरोध करने पर सरपंच को पीटा था Bihar Crime News: पुलिस पिटाई का मामला पहुंचा मानवाधिकार आयोग, अवैध वसूली का विरोध करने पर सरपंच को पीटा था Patna road project : पटना में ट्रैफिक की पुरानी समस्या का होगा अंत, करबिगहिया गोलंबर से शुरू होंगे यह काम

विधान परिषद के नवनिर्वाचित सदस्यों का शपथ ग्रहण, 22 नवंबर को होगा आयोजन

विधान परिषद के नवनिर्वाचित सदस्यों का शपथ ग्रहण, 22 नवंबर को होगा आयोजन

19-Nov-2020 06:22 PM

 PATNA : बिहार विधान परिषद के नवनिर्वाचित सदस्यों को शपथ ग्रहण 22 नवंबर को होगा. परिषद के कार्यकारी सभापति अवधेश नारायण सिंह नवनिर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलाएंगे. बिहार विधान परिषद के स्नातक और शिक्षण निर्वाचन क्षेत्र से हाल ही में नए सदस्य निर्वाचित हुए हैं और उन्हीं का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा.

22 नवंबर को दोपहर 12:30 बजे से विधान परिषद सभागार में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन होगा. इस मौके पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत अन्य मंत्री विधायक भी मौजूद रहेंगे. विधान परिषद की तरफ से शपथ ग्रहण समारोह का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है. 23 नवंबर से शुरू हो रहे बिहार विधानसभा के सत्र के ठीक पहले नवनिर्वाचित सदस्य शपथ लेंगे.

जिन नवनिर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलाई जाएगी उनमें नीरज कुमार, देवेश चंद्र ठाकुर, सर्वेश कुमार, डॉक्टर एनके यादव, प्रोफेसर नवल किशोर यादव, प्रोफेसर संजय कुमार सिंह, केदारनाथ पांडे, मदन मोहन झा शामिल हैं. बिहार विधान परिषद के जनसंपर्क पदाधिकारी अजीत रंजन ने इस संबंध में आधिकारिक तौर पर जानकारी दी है.