मोकामा लूट कांड का खुलासा: जनसुराज पार्टी का नेता निकला मास्टरमाइंड, BSF के पूर्व जवान समेत तीन गिरफ्तार मोकामा लूट कांड का खुलासा: जनसुराज पार्टी का नेता निकला मास्टरमाइंड, BSF के पूर्व जवान समेत तीन गिरफ्तार Crime News: सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलते ही अलर्ट हुई पुलिस; सर्च ऑपरेशन जारी Crime News: सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलते ही अलर्ट हुई पुलिस; सर्च ऑपरेशन जारी Bihar Crime News: बिहार के इस थाने पर जन संवाद के दौरान किन्नरों का हंगामा, छेड़खानी के विरोध में किया बवाल; पुलिस पर लगाए यह आरोप T20 World Cup 2026: वर्ल्ड कप की शुरुआत से पहले भारत को झटका, हर्षित राणा की प्लेइंग 11 में शामिल होने पर संकट बिहार के युवाओं के लिए अच्छी खबर: पटना में इस दिन लगने जा रहा विशेष जॉब कैंप, देश की नामी कंपनियों में नौकरी का सुनहरा मौका बिहार के युवाओं के लिए अच्छी खबर: पटना में इस दिन लगने जा रहा विशेष जॉब कैंप, देश की नामी कंपनियों में नौकरी का सुनहरा मौका Vigilance Raid : पटना में निगरानी की रेड, नियोजन भवन में 5 लाख ररुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार हुए बड़े अधिकारी, पढ़िए किस काम के किया था पैसों का डिमांड बिहार में बड़ा हादसा: घर में घुसी तेज रफ्तार स्कूल बस, हादसे में दो बच्चों की मौत; प्रेग्नेंट महिला की हालत गंभीर
26-Apr-2022 01:36 PM
PATNA : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार क्या वाकई अपना पद छोड़कर दिल्ली जाने की तैयारी में हैं, यह चर्चा और कयास लगातार बिहार के सियासी गलियारे में चल रही है लेकिन इन खबरों का अब जेडीयू के नेताओं ने खंडन करना शुरू कर दिया है। पहले मंत्री संजय झा ने नीतीश के दिल्ली जाने की खबरों को अफवाह बताया था और अब तो उनकी ही कैबिनेट की मंत्री लेसी सिंह ने यह दावा कर दिया है कि नीतीश 2025 के बाद भी बिहार का नेतृत्व संभालेंगे।
मंत्री लेसी सिंह ने नीतीश कुमार के पद छोड़ने के कयासों और अटकलों को विपक्ष की शरारत करार दिया है। लेसी सिंह का कहना है कि विपक्ष सरकार को अस्थिर करने की कोशिश कर रहा है। ऐसे अफवाह फैलाए जा रहे हैं जिससे सरकार को नुकसान हो लेकिन इसका कोई असर होने वाला नहीं है। 2025 तक नीतीश कुमार बिहार के मुख्यमंत्री हैं उन्हीं के नेतृत्व पर जनता ने मुहर लगाई थी और अगर बिहार की जनता ने चाहा तो नीतीश कुमार 2025 के बाद भी नेतृत्व संभालेंगे।
मंत्री लेसी सिंह ने एनडीए में चल रही उठापटक की खबरों को खारिज करते हुए कहा कि एनडीए पूरी तरह से एकजुट है। उनके मुताबिक अगर एक घर में कई सदस्य रहते हैं तो कभी कदार कुछ हो जाता है लेकिन इसका यह हम नहीं कि एनडीए में कहीं कोई कंफ्यूजन है। नीतीश कुमार का नेतृत्व एनडीए के तमाम घटक दलों की तरफ से चुना गया नेतृत्व है और 2025 तक इस पर कोई सवाल पैदा नहीं हो सकता।