Bihar Weather Alert: बिहार के 18 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, आंधी-बारिश के साथ वज्रपात की चेतावनी; 48 घंटे बाद होगा यह बदलाव Bihar Weather Alert: बिहार के 18 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, आंधी-बारिश के साथ वज्रपात की चेतावनी; 48 घंटे बाद होगा यह बदलाव सीएम योगी की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला मौलाना अरेस्ट, यूपी STF ने बिहार से दबोचा; जनसुराज पार्टी से है नाता सीएम योगी की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला मौलाना अरेस्ट, यूपी STF ने बिहार से दबोचा; जनसुराज पार्टी से है नाता बिहार में गन्ना उद्योग को मिली नई रफ्तार, चीनी मिलों के पुनर्जीवन के लिए हुआ बड़ा समझौता; AI तकनीक से बदलेगी किसानों की तकदीर बिहार में गन्ना उद्योग को मिली नई रफ्तार, चीनी मिलों के पुनर्जीवन के लिए हुआ बड़ा समझौता; AI तकनीक से बदलेगी किसानों की तकदीर बिहार के पेंशनधारियों के लिए अंतिम मौका: आज किसी हाल में कर लें यह जरूरी काम, नहीं तो रूक जाएगा पैसा बिहार के पेंशनधारियों के लिए अंतिम मौका: आज किसी हाल में कर लें यह जरूरी काम, नहीं तो रूक जाएगा पैसा बिहार में न्यूनतम मजदूरी में बढ़ोतरी, श्रमिकों को अब मिलेंगे इतने पैसे; इस दिन से लागू होंगे नए दर बिहार में न्यूनतम मजदूरी में बढ़ोतरी, श्रमिकों को अब मिलेंगे इतने पैसे; इस दिन से लागू होंगे नए दर
25-Feb-2023 02:56 PM
By First Bihar
PURNIYA : पूर्णिया में आज महागबंधन की महारैली है। इस रैली में महागठबंधन के सभी घटक दल के नेता मौजूद है। महागठबंधन ने इसी रैली से लोकसभा चुनाव के लिए अपनी रणनीति बता दी है। इस सभा के जरिए राजद-जेडीयू नेता सीमांचल की जनता को केंद्र की भाजपा सरकार को सत्ता से बेदखल करने का संकल्प दिला रहे हैं। इस बीच इस सभा को संबोधित करते हुए जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने भाजपा पर जोरदार हमला बोला है।
पूर्णिया की रैली में जेडीयू अध्यक्ष ललन सिंह ने कहा कि, अमित शाह जी आप चाहे जितना सपना देखिए, आप महागठबंधन में लड़ाई लगाने के लिए चाहे जितना मीडिया का इस्तेमाल करते रहिए, लेकिन इस बार आपकी दाल नहीं गलेगी। मैं उनको कहना चाहता हूं कि जब से बिहार में महागठबंधन बना है तब से बिहार के लोगों को उन्हें 2024 में सत्ता से बेदखल होने का सपना आ रहा है और ये सपना बिल्कुल सच होगा।
इसके आलावा ललन सिंह ने कहा कि,अमित शाह कहते हैं कि जेडीयू के लोगों ने उनको धोखा दिया है। जबकि उन्हें क्या मालूम है कि हमने उनका कितना सम्मान किया। इन लोगों ने मीडिया, सीबीआई, चुनाव आयोज सबको अपने कब्जे में कर लिया है। आज अगर लालू जी के यहां छापा हो तो 15 दिन खबर चलती है। लेकिन 81 हजार करोड का कार्पोरेट फ्रॉड हुआ तो देश की मीडिया ने एक शब्द नहीं कहा।
जेडीयू अध्यक्ष ललन सिंह ने पूर्णिया रैली को संबोधित करते हुए कहा कि अमित शाह प्रवचन दे रहे हैं। यह भी तो बताएं कि देश में 81 हजार करोड़ रुपये का कॉर्पोरेट फ्रॉड हुआ है उसकी जांच हो रही है या नहीं। एलआईसी को एक दिन में 18 हजार करोड़ का नुकसान हुआ। देश की जनता के पैसे डूब गया। इस पर कौन जवाब देगा।