ब्रेकिंग न्यूज़

जेडीयू कार्यकर्ता चाहते हैं निशांत कुमार को CM, नीतीश ने सम्राट के कंधे पर रख दिया हाथ जहानाबाद में नकली दवाओं के बड़े रैकेट का भंडाफोड़, रैपर बदलकर बाजार में खपाई जा रही थी दवाइयां पटना में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एनकाउंटर के बाद अवैध कारतूस का जखीरा बरामद मुजफ्फरपुर जिले में LPG की कोई किल्लत नहीं, अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील किशनगंज में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, 118.85 लाख रुपये का जुर्माना बांका में साइबर ठगी का बड़ा खेल बेनकाब, दो बैंक खातों में मिला करोड़ों का संदिग्ध ट्रांजेक्शन जद(यू) ने जारी की 25 जिलाध्यक्षों की सूची, नीतीश कुमार की मिली स्वीकृति बिहार में अन्य राज्यों से आने वाले लघु खनिज वाहनों के लिए ट्रांजिट पास अनिवार्य, बॉर्डर पर लगेगा CCTV गूगल में काम करने का सुनहरा मौका: इतना मिलेगा स्टाइपेंड, जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया गैंस सिलेंडर-चूल्हा और कूकर लेकर अलका लांबा ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, गैस संकट पर मोदी सरकार पर साधा निशाना

2024 का सबको राम -राम .... बजट सत्र से पहले PM मोदी का विपक्ष पर गहरा तंज, हंगामे को लेकर कही यह बातें

31-Jan-2024 10:48 AM

By First Bihar

PATNA : आज से संसद का बजट सत्र  प्रारंभ हो रहा है।। कल (1 फरवरी) देश का बजट पेश किया जाएगा। मोदी सरकार के वर्तमान कार्यकाल का यह आखिरी बजट है। संसद का यह सत्र 10 दिनों का होगा जो नौ फरवरी तक चलेगा। इसमें कुल आठ बैठकें प्रस्तावित हैं। आज राष्ट्रपति का अभिभाषण होगा, जो दोनों सदनों के संयुक्त सत्र को संबोधित करेंगी। इससे पहले इस बजट सत्र में शामिल होने पहुंचे पीएम मोदी ने सबको 2024 का राम -राम कहा है।  उसके बाद उन्होंने विपक्ष पर जोरदार हमला बोला है।


दरअसल, संसद के बजट सत्र से पहले पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि संसद ने गरिमापूर्ण फैसला लिया है। आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू हमारा मार्गदर्शन करेंगी। वहीं, कल निर्मला सीतारमण कल सदन में बजट पेश करेंगी। यह नारी शक्ति के साक्षात्कार का पर्व है। पीएम मोदी ने कहा, " साथियों 2024 के वर्ष का राम-राम। इस नए संसद भवन में जो पहला सत्र हुआ था उसके आखिर में इस संसद ने एक बहुत ही गरिमापूर्ण फैसला लिया था, जो नारी शक्ति वंदन अधिनियम था। उसके बाद 26 जनवरी को भी हमने देखा किस प्रकार से देश ने कर्तव्य पथ पर नारी शक्ति के सामर्थ्य-शौर्य को अनुभव किया और आज बजट सत्र का आरंभ हो रहा है तब राष्ट्रपति द्रौपदि मुर्मू का मार्गदर्शन और कल निर्मला सीतारमण द्वारा अंतरिम बजट, एक प्रकार से नारी शक्ति के साक्षात्कार का पर्व है।"


इसके अलावा पीएम ने विपक्ष पर हमलवार होते हुए कहा कि-  कुछ लोग आद्तन हुड़दंग करते हैं, दस साल में उन्होंने जो किया, वो अपने संसदीय क्षेत्र में 100 लोगों से पूछ लें कि उन्होंने संसदीय क्षेत्र के लिए क्या किया है, शायद ही कोई क्षेत्र का कोई व्यक्ति बता पाए। पीएम मोदी ने आगे कहा कि पूर्ण बजट हम ही लेकर आएंगे। यह सत्र कुछ लोगों के लिए पश्चाताप का एक अवसर है।