सहरसा कोर्ट का अनोखा फैसला: फर्जी दस्तावेज मामले में आरोपी को मिली जमानत, 6 महीने मंदिर में सेवा की शर्त महाशिवरात्रि और होली से पूर्व हाई अलर्ट: डीजे पर रोक शराबबंदी पर सख्ती बिहार में सिलेंडर हादसा: भांजे की छठ्ठी में मधुबनी में मामा झुलसा, गयाजी में धमाके से 3 घर जलकर राख मोतिहारी में सूखा नशा के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, स्मैक-गांजा के साथ महिला गिरफ्तार होली को लेकर एक्शन में पुलिस, सिविल ड्रेस में शराब तस्करों के ठिकानों पर कर रही रेड, जमुई में बाप-बेटे को दबोचा बिहार में अपराधियों का तांडव: समस्तीपुर में ज्वेलरी शॉप में करोड़ों की लूट, फायरिंग करते फरार हुए अपराधी प्रेमचंद रंगशाला में ‘सरगम’ की गूंज: श्रैफिकुलम विद्या बोधि स्कूल का भव्य वार्षिक समारोह Bihar Crime News: बिहार में दिनदहाड़े 10 लाख के ज्वेलरी की चोरी, बदमाशों ने बाइक की डिक्की से उड़ाए गहने Bihar Crime News: बिहार में दिनदहाड़े 10 लाख के ज्वेलरी की चोरी, बदमाशों ने बाइक की डिक्की से उड़ाए गहने ‘प्रेग्नेंट करो और पैसे कमाओ’, बिहार में साइबर अपराधियों का हैरान करने वाला ऑफर; युवकों को भेजते थे हॉट महिलाओं की तस्वीर
28-May-2023 12:22 PM
By Aryan Anand
PATNA: नए संसद भवन के उद्घाटन को लेकर देश में छिड़ा सियासी संग्राम तेज होता जा रहा है। आरजेडी ने नए संसद भवन की तुलना ताबूत से कर नया विवाद खड़ा कर दिया है। आरजेडी के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से नए संसद भवन के साथ ताबूत की फोटो पोस्ट करने पर बीजेपी ने कड़ी आपत्ति जताई है। बिहार बीजेपी के अध्यक्ष और विरोधी दल के नेता सम्राट चौधरी ने इसको लेकर आरजेडी और जेडीयू पर जोरदार हमला बोला है।
दरअसल, एक तरफ नए संसद भवन के उद्घाटन को लेकर जहां उत्साह का माहौल है तो वहीं दूसरी तरफ इसको लेकर सियासत भी हो रही है। नए संसद भवन के उद्घाटन के अवसर पर रविवार को राजद की ओर से किये गए एक ट्वीट ने हंगामा खड़ा कर दिया है। राजद ने ट्वीट के जरिये एक ताबूत की तस्वीर को साझा किया है, पार्टी की ओर से जारी किये गए इस ट्वीट में ताबूत की तस्वीर के साथ नये संसद भवन की तुलना करते हुए लिखा है कि ' ये क्या है ?'
बिहार बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा कि आरजेडी ने नए संसद भवन की तुलना ताबूत से कर अपनी मंशा को जाहिर कर दिया है। लोकतंत्र के मंदिर को ताबूत बताने वाली आरजेडी को 2024 और 2025 के चुनाव में देश और राज्य की जनता राजनीतिक रूप से आरजेडी को इसी ताबूत में बंद करने का काम करेगी। वहीं जेडीयू के अनशन पर तंज कसते हुए उन्हों कहा कि 18 साल से जदयू के लोग राज्य की सत्ता में हैं। अनशन करेंगे तो इनका शरीर थोड़ा सा हल्का होगा, यह भारत को तोड़ने वाले लोग हैं।
वहीं सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार में लॉ ऑर्डर समाप्त हो चुका है और अपराधिक तांडव मचा रहे हैं लेकिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार चैन से सो रहे हैं। बिहार में अपराधी तभी शांत होंगे जब नीतीश कुमार से बिहार को मुक्ति मिलेगी। नीतीश कुमार बिहार में अपराधियों को संरक्षण दे रहे हैं। बीजेपी की मांग है कि अपराधी को जेल में बंद करो या उनको संरक्षण देने वाले पार्टी को राजनीतिक रूप से ताबूत में बंद करो।