मुजफ्फरपुर में राइफल क्लब का उद्घाटन: युवाओं के लिए अंतरराष्ट्रीय निशानेबाजी के अवसर समस्तीपुर में कोचिंग टीचर की गोली मारकर हत्या, घटना से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा पुलिस की वर्दी में रील बनाना पड़ गया महंगा, 4 वीडियो क्रिएटर गिरफ्तार बिहार में जमीन खरीदना होगा महंगा!, अप्रैल से निबंधन दर में चार गुना बढ़ोतरी की संभावना, MVR भी बढ़ेगा 6-lane bridge : पटना से उत्तर बिहार का सफर होगा आसान, होली के बाद शुरू होगा यह 6-लेन पुल; CM नीतीश ने किया निरीक्षण Bihar Attendance App : बिहार में टीचर के अटेंडेंस को लेकर शिक्षा विभाग का नया आदेश, मंगलवार से हर हाल में करना होगा यह काम Bihar expressway : बिहारवासियों को मिली बड़ी सौगात, अब महज दो घंटों में तय होगी 5 घंटों वाली दूरी; शुरू होने जा रहा यह एक्सप्रेसवे Patna Medical College : PMCH में शिफ्टिंग की तारीख तय, फरवरी के इस डेट से नए भवन में शिफ्ट हो जाएंगे यह दो विभाग मुंगेर में रिश्तों का कत्ल: 13 वर्षीय छात्र की गला दबाकर हत्या, मुंहबोले दादा पर घर के चिराग को बुझाने का आरोप Indian Railway new rules : यदि दोस्तों के साथ जाना चाह रहे गोवा- मनाली या परिवार के वैष्णों देवी; तो जरूर पढ़ लें यह खबर, रेलवे ने नियमों में किया बड़ा बदलाव
03-Jan-2021 09:57 AM
DESK : साल 2020 पूरे देश के लिए काफी मुश्किल साबित हुआ. फिल्म इंडस्ट्री के लिए भी बेहद खराब समय साबित हुआ है. अब 2021 के आगमन से एक्ट्रेस समेत उनके प्रशंसकों को भी काफी उम्मीदें हैं. यह साल बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस के लिए भी बेहद टाइट शेड्यूल वाला साबित होने वाला है. एक्ट्रेस ने साल की शुरुआत के साथ ही अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की शूटिंग शुरू कर दी है.
उन्होंने फिल्म सर्कस की शूटिंग के साथ ही नए साल में अपने काम के प्रति तेजी दिखाई है. इसके अलावा जैकलीन की दो और फिल्में पाइपलाइन में हैं. इसके बाद वे बिना ब्रेक लिए 'भूत पुलिस' फिल्म की शूटिंग शुरू कर देंगी. तो इसलिए इस पूरे महीने में उनके पास एक दिन का भी ब्रेक नहीं है.
लॉकडाउन खुलने के साथ ही सरकार ने जैसे ही शूटिंग नियमों में छूट दी, जैकलीन भी अपने काम पर लौट आईं. कुछ समय पहले वे धर्मशाला में भूत पुलिस की टीम के साथ शूट पर गईं थी. उनकी आने वाली फिल्मों में भूत पुलिस, सर्कस के अलावा अटैक भी है. रिपोर्ट्स की मानें तो 'अटैक' में जैकलीन जॉन अब्राहम, रकुल प्रीत संग नजर आएंगी.
पिछले साल उन्हें नेटफ्लिक्स फिल्म 'मिसेज सीरियल किलर' में देखा गया था. इसमें वे मनोज बाजपेयी के साथ कास्ट की गई थीं. लॉकडाउन के बीच भी सलमान खान के साथ एक वीडियो सॉन्ग भी बनाया था. यह वीडियो सलमान के फार्महाउस पर शूट किया गया था, जिसमें जैकलीन भी नजर आईं थी.