ब्रेकिंग न्यूज़

देश में गैस की किल्लत के बीच बड़ी वारदात, 524 सिलेंडरों से भरा ट्रक ले भागे चोर, पुलिस भी हैरान शादी की खुशी मातम में बदली: बारात गए युवक की पीट-पीटकर हत्या, आर्केस्ट्रा को लेकर हुआ था विवाद शादी की खुशी मातम में बदली: बारात गए युवक की पीट-पीटकर हत्या, आर्केस्ट्रा को लेकर हुआ था विवाद हत्या, हादसा या सुसाइड? पटना में राजेंद्र सेतु के नीचे अज्ञात शव मिलने से सनसनी हत्या, हादसा या सुसाइड? पटना में राजेंद्र सेतु के नीचे अज्ञात शव मिलने से सनसनी ‘जनता को बेवकूफ बनाकर बेटे के लिए राज सिंहासन की व्यवस्था कर गए नीतीश’, प्रशांत किशोर का तीखा हमला Bihar Crime News: किराना कारोबारी से मांगी 50 लाख की रंगदारी, फोन पर मिली जान से मारने की धमकी Alert! Aadhaar में ये 3 छोटी गलतियां पड़ सकती हैं भारी, बैंक अकाउंट तक हो सकता है फ्रीज: जानिए कैसे कर सकते है ठीक Bihar News: 500 नहीं दिया तो 5000 का फाइन काट दिया ! भोजपुर पुलिस के दारोगा पर वसूली के गंभीर आरोप, शिकायत के बाद जांच को पहुंचे अधिकारी दिसंबर 2027 तक हर हाल में बिहार में पूरा होगा भूमि सर्वेक्षण, राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने किया ऐलान

2005 के पहले और बाद के बिहार पर बनेगी फिल्म, नीतीश कुमार होंगे हीरो!..फिल्म का नाम "नीतीश कुमार का बिहार"

25-Nov-2024 05:32 PM

By First Bihar

PATNA: बिहार में हमलावर विपक्ष को जबाव देने के लिए एनडीए ने कमर कस ली है। अब बहुत जल्द 2005 के पहले और बाद के बिहार पर शॉर्ट फिल्म बनेगी। जिसके हीरो नीतीश कुमार होंगे। इस फिल्म का नाम "नीतीश कुमार का बिहार" रखा गया है। जेडीयू कार्यालय में सोमवार को आयोजित एनडीए की प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस बात ऐलान किया गया है। 


बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने कहा है कि अब फिल्म के जरीये विपक्ष को जबाव दिया जाएगा। विपक्ष को जबाव देने के लिए 2005 से पहले और 2005 के बाद के बिहार पर एक शॉर्ट फिल्म बनेगी। इस फिल्म का नाम नीतीश कुमार का बिहार होगा। उन्होंने कहा कि 2005 से पहले के बिहार की हालत देखकर लोगों का खून खौल जाएगा। 


इस फिल्म में यह दिखाने की कोशिश होगी की 2005 के पहले बिहार की क्या हालत थी? और जब से नीतीश कुमार बिहार के मुख्यमंत्री बने तब बिहार की क्या स्थिति है। इस फिल्म को हर गांव से लेकर प्रखंड तक एक अभियान के तहत लोगों को दिखाया जाएगा। यह फिल्म एक क्रांति होगी। जिसे देखकर लोगों का खून खौल जाएगा और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रति लोगों की श्रद्धा बढ़ेगी।  


बिहार की 4 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में एनडीए की शानदार जीत के बाद अब 2025 की तैयारी में एनडीए घटक दल के नेता जुट गये हैं। इसी को लेकर सोमवार को जेडीयू कार्यालय में एक प्रेस कॉन्फ्रेस बुलाई गयी। जिसमें एनडीए के तमाम प्रदेश अध्यक्ष मौजूद थे। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवान, जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा, लोजपा रामविलास के प्रदेश अध्यक्ष राजू सिंह सहित एनडीए के सभी प्रदेश अध्यक्ष मौजूद थे। एनडीए की बैठक में इस बात का ऐलान किया गया कि पार्टी की तरफ से एक शॉर्ट फिल्म रिलीज की जाएगी जिसका नाम "नीतीश कुमार का बिहार" रखा गया है। विपक्ष को जवाब देने के लिए इसे बहुत जल्द रिलीज किया जाएगा।