ब्रेकिंग न्यूज़

सहरसा में बाइक की डिक्की से चोरी हुए 3 लाख रूपये कटिहार से बरामद, आरोपी फरार आर्केस्ट्रा में नाबालिगों के शोषण के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 21 लड़कियों को कराया मुक्त, 3 आरोपी गिरफ्तार बेगूसराय में बाइक सवार युवकों की दबंगई, 10 रूपये की खातिर पेट्रोल पंप पर की मारपीट और फायरिंग SUPAUL: छातापुर में संतमत सत्संग का 15वां महाधिवेशन संपन्न, VIP के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संजीव मिश्रा ने महर्षि मेही परमहंस को दी श्रद्धांजलि Sonia Gandhi Admitted: कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की तबीयत बिगड़ी, इलाज के शिमला के अस्पताल पहुंचीं Sonia Gandhi Admitted: कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की तबीयत बिगड़ी, इलाज के शिमला के अस्पताल पहुंचीं Bihar News: बिहार महिला आयोग में भी अध्यक्ष-सदस्यों की हुई नियुक्ति, इन नेत्रियों को मिली जगह, जानें... Bihar Crime News: बिहार में पंचायत के दौरान खूनी खेल, गोली मारकर युवक की हत्या; गोलीबारी से दहला इलाका Bihar News: बिहार को मिली एक और बड़ी उपलब्धि, शिक्षा, शोध और सेवा को नई उड़ान; डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने क्या कहा? Bihar News: बिहार को मिली एक और बड़ी उपलब्धि, शिक्षा, शोध और सेवा को नई उड़ान; डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने क्या कहा?

20 महीने बाद PM मोदी का बिहार दौरा, औरंगाबाद और बेगूसराय रैली में देंगे 48 हजार करोड़ की सौगात

 20 महीने बाद PM मोदी का बिहार दौरा, औरंगाबाद और बेगूसराय रैली में देंगे 48 हजार करोड़ की सौगात

02-Mar-2024 07:54 AM

By First Bihar

AURANGABAD : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को बिहार दौरे पर रहेंगे। वे औरंगाबाद और बेगूसराय में जनसभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान पीएम मोदी लगभग पौने दो लाख करोड़ की योजनाओं का शिलान्याास एवं उद्घाटन करेंगे। इसमें केवल बिहार की लगभग 48 हजार करोड़ की योजनाएं हैं। इन दोनों सभाओं में पीएम मोदी के साथ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी साथ रहेंगे। इसके अलावा बेगूसराय की रैली में राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा भी मौजूद रहेंगे। पीएम मोदी लगभग 20 महीने के लंबे अंतराल के बाद बिहार आ रहे हैं। पिछली बार जब वह राज्य के दौरे पर आए थे, तब भी सूबे में एनडीए की ही सरकार थी।


मिली जानकारी के अनुसार, पीएम मोदी गया एयरपोर्ट पर शनिवार दोपहर लगभग एक बजे उतरेंगे। गया से हेलिकॉप्टर के जरिये दो बजे वे औरंगाबाद पहुंचेंगे। वहां बायपास पर स्थित रतनुआ फॉर्म में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे। यहां से पीएम लगभग 21 हजार 200 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन करेंगे। औरंगाबाद में पीएम करीब दो घंटे रहेंगे। 


उसके बाद पीएम मोदी शाम चार बजे औरंगाबाद से बेगूसराय के लिए रवाना होंगे। वहां एक लाख 62 हजार करोड़ की राष्ट्रव्यापी योजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन करेंगे। इनमें से बिहार की 27 हजार करोड़ की परियोजनाएं हैं। प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत की योजना की भी शुरुआत होगी। इसके तहत जिन लोगों के पास राशन कार्ड है, यानी जिन्हें अभी अनाज मुफ्त में मिल रहा है, उन्हें मुफ्त इलाज की सुविधा मिलेगी। 


मालूम हो कि, प्रधानमंत्री लगभग 20 महीने बाद बिहार आ रहे हैं। वे साल 2022 में जब बिहार आए थे तब भी राज्य में एनडीए की ही सरकार थी। बीच में 17 महीने महागठबंधन की सरकार रही, उस दौरान पीएम मोदी बिहार यात्रा पर नहीं आए। अब जब पीएम मोदी बिहार आ रहे हैं तो राज्य में फिर से एनडीए की सरकार बन गई है। आगामी छह मार्च को भी प्रधानमंत्री बेतिया आएंगे। यहां वे लगभग 19 हजार करोड़ की योजनाओं की सौगात बिहारवासियों को देंगे। लोकसभा चुनाव की घोषणा से पहले पीएम मोदी की दनादन रैलियों से बीजेपी समेत एनडीए के कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह है।


उधर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  की शनिवार को बेगूसराय में प्रस्तावित जनसभा में राष्ट्रीय लोक मोर्चा के अध्यक्ष  उपेंद्र कुशवाहा भी शामिल होंगे। इस दौरान वे रैली को भी संबोधित करेंगे। आरएलएम के प्रदेश प्रवक्ता रामपुकार सिन्हा ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान से पहले वे राज्य को 48 हजार करोड़ की योजनाओं की सौगात देंगे।