राज्यसभा जीत के बाद भाजपा का दावा, एमएलसी चुनाव भी बुरी तरह हारेगी आरजेडी बिहार में दिनदहाड़े 8 लाख की लूट से हड़कंप, पेट्रोल पंप मालिक से रुपये छीनकर भागे बदमाश बिहार में दिनदहाड़े 8 लाख की लूट से हड़कंप, पेट्रोल पंप मालिक से रुपये छीनकर भागे बदमाश पटना ज्वेलरी लूटकांड का 72 घंटे में खुलासा, 5 अपराधी गिरफ्तार, हथियार व गहने बरामद बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन: रेड लाइट एरिया में छापेमारी से हड़कंप, 16 महिला समेत 29 गिरफ्तार; 7 लड़कियों का रेस्क्यू बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन: रेड लाइट एरिया में छापेमारी से हड़कंप, 16 महिला समेत 29 गिरफ्तार; 7 लड़कियों का रेस्क्यू दानापुर-बिहटा एलिवेटेड रोड का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया निरीक्षण, अधिकारियों को समय पर काम पूरा करने का दिया निर्देश बिहार में ट्रेन से शराब की तस्करी: सत्याग्रह एक्सप्रेस में कोच की छत से गिरने लगीं बोतलें, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल बिहार में ट्रेन से शराब की तस्करी: सत्याग्रह एक्सप्रेस में कोच की छत से गिरने लगीं बोतलें, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल नालंदा के शीतला माता मंदिर में गरजा बुलडोजर, भगदड़ में 8 महिलाओं की हुई थी मौत
15-Aug-2022 12:59 PM
PATNA : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 20 लाख रोजगार देने की घोषणा की है. बीजीपी ने सीएम की घोषणा पर बड़ा हमला बोला है. बीजेपी प्रवक्ता अरविंद सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार इंटरनेशनल झूठ बोलते हैं. वह झूठ बोलने का वर्ल्ड रिकॉर्ड कायम करेंगे. बिहार में 4 लाख 50 हजार पद खाली है. पहले सरकार इसे भरने के लिए काम करें. साथ ही उन्होंने जनता दल यूनाइटेड को जनता का दमन और उत्पीड़न करने वाला बताया है.
बीजेपी प्रवक्ता ने कहा कि सीएम नीतीश कुमार नौकरियां देने के मामले में काफी उदासीन है. जब बीजेपी के विधायक और मंत्री चाहते थे कि नौजवानों को नौकरी मिले तो नीतीश कुमार नकारात्मक बात करते थे. सीएम नीतीश युवाओं को नौकरियां देने में अरंगा लगाते थे. मुख्यमंत्री आज कहते हैं कि हम 20 लाख नौकरी देंगे. उन्हें बताना चाहिए कि कहाँ से नौकरियां देंगे. सच तो यह है कि नीतीश कुमार नौकरी नहीं दे सकते हैं, ये झूठ बोल रहे हैं.
अरविंद सिंह ने कहा कि बिहार के नौजवानों को बहकाने का काम कर रहे हैं. नई नौकरी देने से पहले उनलोगों को सैलरी दें, जो काम कर रहे हैं. सीएम कलाकार हैं. यू टर्न मारने वाले हैं. जनता दल यूनाइटेड का मतलब होता है, जनता का दमन करने वाला और उत्पीड़न करके यू टर्न लेना और नीतीश कुमार इसके मास्टर हैं. बिहार में नई सरकार के साथ ही जंगलराज भी आ गया है. सीएम नीतीश अब अपहरण उद्ध्योग और हत्या उद्ध्योग चालू करवाएंगे.
आरजेडी के काल में चल रहा था, वो सब एक बार फिर चालू होगा. नीतीश कुमार तो लगातार मुख्यमंत्री बने हुए हैं बावजूद इसके वो रोजगार देने में सक्षम नहीं हो सके. नीतीश बिहार की जनता से झूठ बोल रहे हैं. ये लोगों को बालू और दारू में जनता को उलझाकर रखे हैं और जेडीयू के चंदा का पैसा बढ़ रहा है.