तिरंगे के साथ जश्न बना विवाद! हार्दिक पंड्या पर शिकायत, गर्लफ्रेंड के साथ वीडियो पर मचा बवाल Bihar News: LPG की किल्लत को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, ब्लैकमार्केटिंग रोकने के लिए धावा दल गठित Bihar News: LPG की किल्लत को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, ब्लैकमार्केटिंग रोकने के लिए धावा दल गठित Bihar accident news : पोखरा में डूबने से बुजुर्ग की मौत: शौच के बाद हाथ धोने गए थे; पैर फिसलने से हुआ हादसा LPG raid news : LPG की कालाबाजारी का भंडाफोड़, घर में छिपाकर रखे 10 गैस सिलेंडर जब्त; दो हिरासत में Bihar Missing Case: शॉपिंग करने गई मां-बेटा गायब, पांच दिन बाद भी कोई सुराग नहीं, पति ने अपहरण का लगाया आरोप LPG को लेकर पटना में पहला FIR: गैस डिलीवरी ब्वाय के खिलाफ थाने में केस दर्ज, गड़बड़ी करने वाले हो जाएं सावधान! LPG को लेकर पटना में पहला FIR: गैस डिलीवरी ब्वाय के खिलाफ थाने में केस दर्ज, गड़बड़ी करने वाले हो जाएं सावधान! दहेज की बलि चढ़ी मासूम... एलईडी टीवी और मिक्सर की मांग ने ली नवविवाहिता की जान; गला दबाकर हत्या का आरोप RRB Exam : हाथ बना नकल की कॉपी, गेट से भी निकल गया; यूपी में ऐसे धरा गया बिहार का शातिर परीक्षार्थी
08-Feb-2021 07:21 PM
By SAURABH KUMAR
SITAMARHI: खेल-कूद के दौरान महज 2 रुपये के विवाद में 16 साल के एक किशोर की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। घटना नगर थाना क्षेत्र के जानकी स्थान स्थित वार्ड 5 की है। मृतक किशोर का नाम विक्की बताया जा रहा है जो पड़ोस के ही अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था तभी 2 रुपये के लिए छोटू नामक लड़के से उसका झगड़ा हो गया। देखते ही देखते बात इतनी बढ़ गई कि छोटू ने चाकू से गोदकर विक्की की हत्या कर दी।
हत्या की खबर से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के परिजनों ने 16 वर्षीय छोटू और उसके माता-पिता को इस घटना का अभियुक्त बनाया है। फिलहाल पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है। दो रुपये के लिए हुई हत्या की इस वारदात की जांच में पुलिस जुटी है।