ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई

Home / news / 02 मई को फिर बिहार आ रहे जेपी नड्डा : अररिया और मुजफ्फरपुर...

02 मई को फिर बिहार आ रहे जेपी नड्डा : अररिया और मुजफ्फरपुर में करेंगे चुनावी जनसभाओं को संबोधित

30-Apr-2024 06:12 PM

By First Bihar

MUZAFFARPUR : लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा एक बार फिर बिहार के दौरे पर आ रहे हैं। आगामी 2 मई को वह मुजफ्फरपुर और अररिया में चुनावी जनसभाओं को वह संबोधित करेंगे। जेपी नड्डा पहले अररिया में और फिर उसके बाद मुजफ्फरपुर में चुनावी जनसभाओनी को संबोधित करेंगे। 


आगामी 2 मई की सुबह 11 बजकर, 20 मिनट पर जेपी नड्डा का हेलिकॉप्टर पूर्णिया हवाई अड्ढा पहुंचेगा। वह 11 बजकर, 35 मिनट पर पूर्णिया से प्रस्थान करेंगे और 11 बजकर, 55 मिनट पर अररिया पहुंचेंगे। जहां अररिया के धर्मगंज मेला मैदान, सिकटी में एनडीए के बीजेपी प्रत्याशी प्रदीप सिंह के पक्ष में चुनावी जनसभा को नड्डा संबोधित करेंगे। 


फिर 1 बजकर, 45 मिनट पर नड्डा का हेलिकॉप्टर अररिया से उड़ान भरेगा और 1 बजकर, 50 मिनट पर मुजफ्फरपुर पहुंचेगा। मुजफ्फरपुर के केरमा स्टेडियम में चुनावी जनसभा को जेपी नड्डा संबोधित करेंगे और एनडीए प्रत्याशी के पक्ष में वहां की जनता से वोट मांगेंगे। जेपी नड्डा के कार्यक्रम को लेकर सारी तैयारियां अंतिम चरण में है। 


news image