ब्रेकिंग न्यूज़

LPG किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार को घेरने की तैयारी में बिहार कांग्रेस, वरिष्ठ नेताओं का पैनल तैयार LPG किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार को घेरने की तैयारी में बिहार कांग्रेस, वरिष्ठ नेताओं का पैनल तैयार बिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली, हर महीने बचेंगे इतने रूपए; पावर कंपनी ने गिनाए फायदे बिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली, हर महीने बचेंगे इतने रूपए; पावर कंपनी ने गिनाए फायदे Bihar Weather Alert: बिहार के 18 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, आंधी-बारिश के साथ वज्रपात की चेतावनी; 48 घंटे बाद होगा यह बदलाव Bihar Weather Alert: बिहार के 18 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, आंधी-बारिश के साथ वज्रपात की चेतावनी; 48 घंटे बाद होगा यह बदलाव सीएम योगी की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला मौलाना अरेस्ट, यूपी STF ने बिहार से दबोचा; जनसुराज पार्टी से है नाता सीएम योगी की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला मौलाना अरेस्ट, यूपी STF ने बिहार से दबोचा; जनसुराज पार्टी से है नाता बिहार में गन्ना उद्योग को मिली नई रफ्तार, चीनी मिलों के पुनर्जीवन के लिए हुआ बड़ा समझौता; AI तकनीक से बदलेगी किसानों की तकदीर बिहार में गन्ना उद्योग को मिली नई रफ्तार, चीनी मिलों के पुनर्जीवन के लिए हुआ बड़ा समझौता; AI तकनीक से बदलेगी किसानों की तकदीर

Home / news / 2 महीने में छठी बार कर्नाटक दौरे पर PM मोदी, कांग्रेस पर बोले...

2 महीने में छठी बार कर्नाटक दौरे पर PM मोदी, कांग्रेस पर बोले ... विपक्ष मेरी कब्र खोदने में व्यस्त, मैं विकास कार्यों में मस्त

12-Mar-2023 03:19 PM

By First Bihar

DESK : देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज कर्नाटक दौर पर हैं। पीएम यहां कई योजनाओं का उद्घाटन को शिलान्यास करने पहुंचे हैं। पीएम के आगमन पर उनका बड़े ही भव्य तरीके से स्वागत किया गया। यहां एक रोड शो के दौरान उनका फूलों से शानदार स्वागत किया गया। इसके बाद पीएम ने बेंगलुरु-मैसूर एक्सप्रेसवे को राष्ट्र को समर्पित किया। यह एक्सप्रेसवे 118 किलोमीटर लंबा है जिसे लगभग 8,480 करोड़ रुपये की कुल लागत से विकसित किया गया है। वहीं, इस एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करने के बाद पीएम मोदी ने कांग्रेस पार्टी पर जमकर हमला बोला। 


पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस के नेता मेरी कब्र खोदने का सपना देखने में व्यस्त हैं, लेकिन मैं एक्सप्रेसवे के उद्घाटन करने और देश की जनता के लिए सेवा करने में बीजी हैं। कांग्रेस को पता ही नहीं है कि देश की करोड़ो माताओं-बहनों का आशीर्वाद मोदी का सबसे बड़ा सुरक्षा कवच है। पीएम ने कहा कि,2014 से पहले कांग्रेस सरकार ने केवल गरीब परिवारों को तबाह करने का काम किया और उनके विकास का पैसा लूटा। अब हमलोग गरीब लोगों के लिए काम करने में व्यस्त हैं। 


मालुम हो कि, कर्नाटक विधानसभा चुनाव से दो महीने पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर्नाटक के दौरे पर मांड्या और हुबली-धारवाड़ पहुंचे। पिछले दो महीने से भी कम समय में मोदी छठी बार कर्नाटक का दौरा किया है। प्रधानमंत्री ने सबसे पहले कांग्रेस-JDS के गढ़ मंड्या में रोड शो किया और फिर एक जनसभा को संबोधित किया। जहां उन्होंने कांग्रेस को घरते हुए यह बातें कही है। 


आपको बताते चलें कि, प्रधानमंत्री ने अपने इस दौरे में राज्य में 16 हजार करोड़ रुपए की योजनाओं की आधारशिला रखी। इसके अलावा उन्होंने बेंगलुरु-मैसूरु एक्सप्रेस-वे (NH-275) जनता को समर्पित किया। इसके साथ ही श्री सिद्धारूढ़ स्वामीजी हुबली स्टेशन पर दुनिया के सबसे लंबे रेलवे प्लेटफॉर्म देश को समर्पित करेंगे। इसे हाल ही में गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स द्वारा मान्यता दी गई है। मांड्या में कई परियोजनाओं का उद्घाटन करने के बाद, प्रधानमंत्री आईआईटी धारवाड़ का उद्घाटन करने के लिए धारवाड़ जाएंगे।