मुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, दो शातिर अपराधी गिरफ्तार आंधी और ओलावृष्टि ने बरपाया कहर, गेहूं की तैयार फसल बर्बाद, मुआवजे की उठी मांग रातभर तड़पती रही मरीज, सुबह फूटा मंत्री का गुस्सा, बोले.. हॉस्पिटल है ईद की छुट्टी मनाने का थोड़े है बिहार में बैंक कर्मियों की प्रताड़ना से परेशान महिला ने की खुदकुशी, लिया था इतना लोन बिहार में बैंक कर्मियों की प्रताड़ना से परेशान महिला ने की खुदकुशी, लिया था इतना लोन Bihar News: शादी का झांसा देकर विधवा से ढाई लाख की ठगी, साइबर थाना में केस दर्ज Bihar News: 31 मार्च से पहले निपटा लें यह जरूरी काम, नहीं तो बंद हो जाएगी पेंशन Bihar News: 31 मार्च से पहले निपटा लें यह जरूरी काम, नहीं तो बंद हो जाएगी पेंशन Bihar Crime : पटना में रहस्यमय मौत! चलते-चलते गिरा शख्स, CCTV में कैद आखिरी पल, पटना जंक्शन के पास मची अफरातफरी KVS Admission 2026: एक फॉर्म से कितने स्कूलों में कर सकते अप्लाई? जानिए पूरी प्रक्रिया और जरूरी सावधानियां
23-Jun-2021 10:35 AM
PATNA : करीब 2 महीने बाद नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव आज सुबह पटना पहुंचे हैं और पहुंचते ही उन्होंने महंगाई जैसे मुद्दों पर सरकार को घेरा है. तेजस्वी ने कहा कि बिहार में पेट्रोल के दाम तेजी से बढ़ते जा रहे हैं. बेरोज़गारी का भी हाल ऐसा है कि यहां युवा डिग्री होने के बावजूद भी खाली हाथ घूम रहे हैं. इतना ही नहीं छोटे-मोटे व्यापार भी अब धीरे-धोरे बंद होते जा रहे हैं. बिहार अब पूरी तरह से बदहाली की राह पर चल चुका है.
तेजस्वी ने कहा कि नीतीश कुमार अब अपने जीवन के बचे हुए समय में भी बिहार को बर्बाद करने में लगे हुए हैं. मुख्यमंत्री भी वो तोड़-जोड़ की राजनीति करके ही बने हैं. उन्होंने लोजपा में मचे सियासी घमासान का भी मास्टरमाइंड नीतीश को ही बताया. उन्होंने कहा कि नीतीश जितना दिमाग तोड़-जोड़ में लगाते हैं, अगर उतना ही दिमाग बिहार के विकास में लगाएं तो यह काफी कुछ बदल सकता है.
नीतीश द्वारा लोजपा में मचे सियासी घमासान से पल्ला झाड़ लेने के मामले पर तेजस्वी ने कहा कि मुख्यमंत्री बहुत भोले हैं. उन्हें किसी बात की कोई जानकारी ही नहीं होती. उन्हें ये भी नहीं पता है कि बिहार में महंगाई और बेरोजगारी की क्या स्थिति है. आज भी पुल बनने के कुछ ही दिन बाद गिर जा रहे हैं. नीतीश कुमार इन सब से बेखबर अलग तोड़-जोड़ की राजनीति करने में लगे हुए हैं.
इसके अलावा तेजस्वी ने पटना पहुंचते ही पिता लालू यादव की सेहत से जुड़े अपडेट दिए. उन्होंने कहा कि डॉक्टरों की देखरेख में अभी इलाज जारी है. लेकिन आने वाले दिनों में जल्द ही लालू पटना आ सकते हैं. कोरोना को देखते हुए अभी विशेष ध्यान रखा जा रहा है.