BIHAR NEWS : CM कुर्सी पर फसाद! 'निशांत' ने बहुत लोगों को कर दिया 'अशांत', JDU के ऐलान से राजनीति में भूचाल, BJP के लिए संकट Bihar school : सरकारी स्कूलों में डिजिटल क्रांति! AI से बदलेगी बच्चों की पढ़ाई, 8वीं से 12वीं तक बच्चों को मिलेगी यह सुविधाएं Bihar News : बिहार सिविल कोर्ट चपरासी भर्ती की परीक्षा रद्द, 4 साल बाद हुआ एग्जाम अब फिर अटका! जानें अब कब होगी नई परीक्षा Bihar Board 10th Result 2026 : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट को लेकर बड़ा अपडेट! क्या आज आएगा मैट्रिक का परिणाम? जानें पूरी डिटेल Bihar NH Projects : 26 हाईवे प्रोजेक्ट पर संकट! इस डेट तक मंजूरी नहीं तो सब रद्द, केंद्र की बड़ी चेतावनी Bihar News: अब 37 लाख की लग्जरी गाड़ी से चलेंगे मंत्री जी ! अफसरों की सवारी भी हुई अपग्रेड; पढ़िए क्या है पूरी खबर Bihar News : 20 दिन की चुप्पी के बाद CBI पर कोर्ट सख्त, अब दिल्ली से होगी मॉनिटरिंग! नीट छात्रा केस में बड़ा ट्विस्ट BPSC latest news : BPSC में बड़ा डिजिटल धमाका! ब्लॉकचेन में लॉक होंगी कॉपियां-मार्कशीट, पेपर लीक पर लगेगा ब्रेक Bihar News: राज्यसभा जाने के बाद नितिन नवीन आज देंगे विधायक पद से इस्तीफा! बांकीपुर सीट पर उपचुनाव की आहट तेज Railway News : बिहार को रेलवे की बड़ी सौगात! पटना-अहमदाबाद समेत 3 नई ट्रेनों को मंजूरी, यात्रियों की बढ़ेगी सुविधा
29-Jan-2024 08:42 PM
By First Bihar
NAWADA: एक व्यक्ति ने दो शादी कर रखी थी। लेकिन पहली पत्नी सौतन को रास्ते हटाना चाहती थी। उसने सौतन की हत्या की साजिश रच डाली। इसके लिए उसने दो लाख की सुपारी दे दी। जिसके बाद अपराधियों ने महिला की सौतन की हत्या कर दी। मामले की जांच में जुटी पुलिस ने आरोपी महिला समेत 5 लोगों को गिरफ्तार करते हुए मामले का खुलासा किया। नवादा पुलिस ने ब्यूटी पार्लर की संचालिका की हत्या का सफलतापूर्वक उद्वेदन कर लिया है। पहली पत्नी ने ही सुपारी किलर के द्वारा पैसे देकर सौतन की हत्या करवाई थी।
नवादा नगर थाना में मुख्यालय डीएसपी कल्याण आनंद ने प्रेस वार्ता कर मामले का खुलासा किया। बताया कि 19 जनवरी 2024 को पंचमुखी नगर स्थित डायमंड ब्यूटी पार्लर की संचालिका श्वेता कुमारी की चाकू से गोदकर निर्मम तरीके से हत्या कर दी गई थी। दूसरी पत्नी की हत्या के बाद पति राजकुमार प्रसाद ने नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। दर्ज प्राथमिकी के बाद पुलिस ने मामले की अनुसंधान तेज की और इस हत्याकांड का सफलतापूर्वक उद्वेदन किया।
मुख्यालय डीएसपी ने बताया कि राजकुमार प्रसाद की पहली पत्नी रिंकी देवी जो शहर के सोनार पट्टी बेली शरीफ में रहती थी और उसने ही सुपारी देकर श्वेता कुमारी की हत्या करवाई थी। जहां उसने अपने गहने बेचकर सुपारी किलर को दो लाख में उसकी हत्या करने का सौदा किया। जहां पहली किस्त 1लाख 70 हजार रुपये दिए गए और शेष राशि हत्या के बाद देने की बात कही गई। सुपारी किलर करण कुमार,प्रिंस कुमार, अविनाश कुमार एवं राहुल कुमार ने ब्यूटी पार्लर में घुसकर उसकी हत्या की थी। आरोपी रिंकी देवी ने इस बात को कबूल किया कि दो शादी होने के बाद उनके पति उनके ऊपर ध्यान नहीं देते थे। जिससे वह काफी परेशान थी। उसने अपनी सौतन की हत्या की साजिश रच डाली। सुपारी देकर उसकी हत्या करवाई। फिलहाल सभी गिरफ्तार आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।