ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Land: जमीन माफिया से विधायक का कनेक्शन! भाई के साथ केस दर्ज, ED कार्रवाई का काउंटडाउन शुरू BIHAR NEWS : 'मैं हूँ न ..', वाला राजनीति करते हैं नीतीश कुमार, तेजस्वी को JDU नेता का करारा जवाब, कहा - विपक्ष का नेता किसी ढंग से बन पाए, फिर भी ... Bihar News : जेपी गंगा पथ से पटना साहिब स्टेशन तक बनेगा सीधा रास्ता, जून तक खत्म होगा जाम का झंझट! Bihar Crime : बिहार में बेख़ौफ़ हुए अपराधी ! अंधाधुंध फायरिंग में एक की मौत, एक गंभीर; इलाके में दहशत का माहौल Bihar school : अब कोई बच्चा नहीं रहेगा स्कूल से बाहर, सरकार ने तैयार किया यह ख़ास प्लान; 80 हजार स्कूलों में एक साथ शुरू होगा यह काम Bihar Jobs : BPSC AEDO Admit Card 2026 जारी, तुरंत डाउनलोड करें नहीं तो छूट जाएगी परीक्षा; सेंटर जानें से पहले जरूर पढ़ लें यह खबर Bihar Police : सावधान! अब ठग आपकी आवाज और चेहरा चुरा सकते हैं, अनजान का फोन इस्तेमाल करने से पहले जरूर पढ़ें ये खबर; बिहार पुलिस ने जारी की एडवाइजरी Bihar Road Project : अब जाम से छुटकारा! 42KM लंबी नई फोरलेन रोड से उत्तर बिहार में विकास की नई राह, जानिए क्या है पूरा प्लान Indian Railway Jobs : सरकारी नौकरी का बड़ा मौका! रेलवे में 6565 पदों पर बंपर भर्ती, मौका हाथ से गया तो पछताओगे! Bihar Weather : बिहार में 5 अप्रैल से मौसम का बड़ा बदलाव! 7-8 अप्रैल को तेज आंधी-बारिश का अलर्ट, जानें अपने जिले का हाल

Home / news / 2 बच्चों का बाप कर रहा था दूसरी शादी, बिहार से पहुंची पहली...

2 बच्चों का बाप कर रहा था दूसरी शादी, बिहार से पहुंची पहली पत्नी, आरोपी फरार

05-Feb-2022 02:35 PM

DESK : एक अजीबोगरीब खबर सामने आ रही है. दो बच्चों के पिता को दूसरी शादी रचाने की तैयारी भारी पड़ गई. पहली पत्नी के रहते दूसरी शादी रचाने की तैयारी करने वाले युवक की सारी हसरते धरी की धरी रह गई और पहली बीवी की एंट्री ने सारा खेल बिगाड़ दिया. यहाँ दो बच्‍चों का पिता दूसरी शादी करने जा रहा था. 


मामला झारखंड की सीमा से सटे पश्चिम बंगाल के आसनसोल में धोखाधड़ी का है. जहां पता चला है कि आसनसोल हाटन रोड के एक मैरेज हॉल में शादी का आयोजन चल रहा था. इसी समय एक महिला अपने दो बच्चों को लेकर प्रोग्राम में पहुंच गई. उसने बताया कि वह बिहार से आ रही है. दुल्हे बने युवक से उसकी लगभग 7 साल पहले उसकी शादी हुई है. दोनों के दो बच्चें भी है. दूसरी तरफ मामला बिगड़ता देख दूल्हा बना युवक शादी के मंडप से फरार हो गया. वहीं पुलिस मौके पर पहुंच दुल्हे की मां को गिरफ्तार कर लिया है. यह घटना शुक्रवार की बताई जा रही है. युवक बिहार के जमुई जिले का रहने वाला है जिसका नाम पंकज पासवान बताया जा रहा है. वह दूसरी शादी करने जा रहा था. 


पहली बातनी ने बताया कि वह अपने पति और 2 बच्चों के साथ आसनसोल में ही रहती थी. पति अक्सर पैसे के लिए उस पर दबाव डालता था. इसलिए वह अपने मायके वालों से मदद लेकर पति को देती रहती थी. इसी बीच पति ने एक दूसरी लड़की से प्यार हो गया. इसकी पूरी जानकारी लड़के के परिवार के लोगों को थी. इसके बाद दोनों शादी करने का फैसला लिया.इस लिए परिवार वालों के साथ मिलकर यूज़ बहाने से बिहार भेज दिया गया. बिहार जाने पर उसे इस बार में पता चला. जिसके बाद वो आसनसोल पहुंची.