ब्रेकिंग न्यूज़

मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर

Home / news / 2 अप्रैल को बिहार आ रहे हैं अमित शाह, सम्राट अशोक की जयंती...

2 अप्रैल को बिहार आ रहे हैं अमित शाह, सम्राट अशोक की जयंती पर सासाराम और नवादा में करेंगे रैली को संबोधित

19-Mar-2023 09:29 PM

By First Bihar

PATNA: केंद्रीय गृह मंत्री व बीजेपी के चाणक्य कहे जाने वाले अमित शाह 2 अप्रैल को बिहार आ रहे हैं। सम्राट अशोक की जयंती के मौके पर वे बिहार के सासाराम और नवादा में रैली करेंगे। नवादा के हिसुआ स्थित इंटर स्कूल मैदान में रैली रखी गयी है। जहां अमित शाह नवादा की जनता को संबोधित करेंगे। इस दौरान बिहार की महागठबंधन सरकार पर निशाना साधेंगे। नीतीश सरकार की खामियों को बिहार की जनता के समक्ष रखेंगे।


सासाराम और नवादा के हिसुआ के इंटर स्कूल मैदान में अमित शाह कार्यक्रम रखा गया है। जहां बने मंच से वे जनसभा को संबोधित करेंगे। बता दें कि पिछले छह माह में अमित शाह का यह चौथा दौरा है। अमित शाह इस रैली के जरिये सभी समाज को साधने की कोशिश करेंगे। वे आगामी लोकसभा चुनाव बिहार में सभी 40 सीटों में से 36 से अधिक पर कब्जा जमाना चाहते हैं और इस कोशिश में वे लगे हैं। पिछले दिनों अमित शाह ने सीमांचल में रैली की थी अब 2 अप्रैल को उनकी रैली नवादा के हिसुआ में होने जा रही है। रैली की तैयारी बीजेपी ने शुरू भी कर दी है।