बिहार में 200 से अधिक प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय भवनों का निर्माण शुरू, गुणवत्ता पर विशेष जोर सहरसा में लौंडा-नाच करने वाले 4 दोस्तों ने खा लिया कीटनाशक, दो की मौत Bihar Crime News: मामूली विवाद को लेकर युवक की पीट-पीटकर ले ली जान, हत्या की वारदात से सनसनी Bihar Crime News: शराबबंदी वाले राज्य में 70 लाख की शराब जब्त, ट्रक से बिहार पहुंची थी बड़ी खेप; दो तस्कर गिरफ्तार Bihar Crime News: शराबबंदी वाले राज्य में 70 लाख की शराब जब्त, ट्रक से बिहार पहुंची थी बड़ी खेप; दो तस्कर गिरफ्तार Bihar News: ढाका विधानसभा सीट पर फिर होंगे चुनाव ? पवन जायसवाल ने पटना हाईकोर्ट में किया है केस, 10 तारीख को RO को न्यायालय में 'शपथ' देने का आदेश Bihar Bhumi: बिहार में फार्मर रजिस्ट्री का डेट बढ़ा, अब इस दिन तक चलेगा विशेष कैम्प; डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने दिए निर्देश Bihar Bhumi: बिहार में फार्मर रजिस्ट्री का डेट बढ़ा, अब इस दिन तक चलेगा विशेष कैम्प; डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने दिए निर्देश पटना विमेंस कॉलेज में दो दिवसीय हेल्थ कैंप, 200 से ज्यादा छात्राओं-अभिभावकों का नि:शुल्क जांच Bihar News: बिहार के एक भ्रष्ट SDO को मिला बड़ा दंड, एक लाख रू रिश्वत लेते हुआ था गिरफ्तार, जानें....
08-Dec-2019 09:04 AM
DESK : एक ऐसी सनसनीखेज वारदात का खुलासा हुआ है. जिसने पुलिस को भी हैरत में डाल दिया. 19 साल की एक बेटी ने महज 16 साल के आशिक के साथ मिलकर अपने पिता की हत्या कर दी. हत्या के बाद पिता की डेड बॉडी को टुकड़े-टुकड़े कर कई हिस्सों में बांट दी और उसे सूटकेस में बंद कर नदी में फेंक दी. मर्डर के आरोप में पुलिस ने लड़की और उसके नाबालिग आशिक को अरेस्ट किया है.
यह सनसनीखेज वारदात मुंबई के वकोला इलाके की है. जहां द्वारका कुंज में स्थित एक फ्लैट में एक बेटी ने प्रेमी के साथ मिलकर अपने ही पिता की हत्या कर दी. मृतक पिता की पहचान बेनेट रिबेलो के रूप में की गई है. बेनेट रिबेलो हत्याकांड का खुलासा करते हुए मुंबई पुलिस ने बताया कि 59 साल के बेनेट रिबेलो की हत्या के पीछे उनकी बेटी कुमारी आराध्या पाटिल उर्फ रिया और उसका आशिक है. पुलिस ने बताया कि 27 नवंबर को रिया ने अपने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया था.
हत्या के बाद दोनों ने गर्म चाकू से डेड बॉडी को कई टुकड़ों में बांट दिया. काटने के बाद उसे सूटकेस में भरकर नदी में फेंक दिया. जब पुलिस ने सूटकेस को बरामद किया, तो उन्हें आदमी का पैर, एक हाथ और शरीर का प्राइवेट पार्ट मिला. पुलिस को आरोपियों ने बताया कि उन्होंने बेनेट रेबेलो पर एक मच्छर मारने की दवा का छिड़काव भी किया क्योंकि वह चाकू मारे जाने के बाद भी जिंदा थे. मीठी नदी से सूटकेस बरामद होने के बाद इस मामले की जांच के लिए मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने 5 टीम का गठन किया और पूरे मामले का खुलासा किया.
इस पूरे मामले में ट्विस्ट तब आया जब पुलिस ने इस केस से जुड़े एक अहम बात का खुलासा किया. पुलिस ने बताया कि रिया, बेनेट रेबेलो की अपनी बेटी नहीं है. बेनेट रेबेलो ने रिया को गोद लिया था. इतना ही नहीं, लोगों के होश तब उड़ गए. जब पुलिस ने बताया कि बेनेट रेबेलो अपनी बेटी रिया का यौन शोषण करता था. रिया का बॉयफ्रेंड होने की बात से वह काफी नाराज था. फिलहाल पुलिस अभी हत्या के पीछे के कारणों तक नहीं पहुंच सकी है. पुलिस ने बताया कि मृतक बेनेट वकोला में अकेला रहता था. उन्होंने दो बार शादी की थी लेकिन दोनों से ही तलाक हो गया था.