ब्रेकिंग न्यूज़

NDA के राज्यसभा उम्मीदवारों पर परिवारवाद का आरोप, आरजेडी ने बोला हमला बेगूसराय में होमगार्ड अभ्यर्थियों का आमरण अनशन तेज, धरनास्थल से हटाया गया टेंट होली की खुशियां गम में बदली: नहाने के दौरान नदी में डूबने से एक साथ 6 बच्चों की मौत ओमान की खाड़ी में तेल टैंकर पर मिसाइल हमला, बेतिया के रहने वाले कैप्टन आशीष लापता BIHAR: पेड़ से टकराई बुलेट, 40 वर्षीय अमित की दर्दनाक मौत हथियार और कारतूस के साथ 25 हजार का ईनामी अपराधी दीपक गिरफ्तार, 7 संगीन मामलों में थी पुलिस को तलाश पटना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: साइबर ठग गिरोह का भंडाफोड़, 4 आरोपी गिरफ्तार मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, STF और मुंगेर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई BIHAR: नकली शराब फैक्ट्री का खुलासा, दो शराब माफिया गिरफ्तार होली के जश्न के बीच युवक की चाकू गोदकर हत्या, पुरानी रंजिश में वारदात को दिया अंजाम

19 जुलाई को होने वाली संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा स्थगित, कोरोना को लेकर लिया गया फैसला

04-Jul-2020 08:04 AM

PATNA : कोरोना संकट के इस काल में बिहार के सरकारी और निजी बीएड कॉलेजों में नामांकन के लिए 19 जुलाई को होने वाली प्रवेश परीक्षा स्थगित कर दी गई है. बिहार में बढ़ रहे कोरोना के कहर को देखते हुए राजभवन में हुई बैठक के बाद ललित नारायण मिथिला विवि ने परीक्षा को स्थगित करने का फैसला लिया और इसे लेकर आदेश भी जारी कर दिया है. 

इसके साथ ही यह परीक्षा तीसरी बार स्थगित की गई है. बता दें कि पहले  सरकारी और निजी बीएड कॉलेजों में नामांकन के लिए प्रवेश परीक्षा 29 मार्च को होनी थी. लेकिन लॉकडाउन की वजह से स्थगित कर दी गई थी. इसके बाग 14 जून का संभावित डेट जारी की गई थी और फिर इसे बढ़ा कर 19 जुलाई कर दिया गया था. 

इसे भी राजभवन के आदेश के बाद अगले आदेश तक स्थगित कर दिया. इस बारे में स्टेट नोडल अफसर प्रो. अजीत कुमार  सिंह  ने बताया कि प्रवेश परीक्षा के लिए तैयारी पूरी कर ली गई थी, लेकिन कोविड-19 को लेकर राजभवन व केंद्र सरकार आदि के पत्र के आलोक में इसे स्थगित कर दिया गया है.