बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम
15-Dec-2019 12:39 PM
DESK : हैदराबाद और उन्नाव की घटना से देश अभी उबर भी नहीं पाया कि दरिंदगी की एक और बड़ी वारदात सामने आई है. 18 साल की लड़की के साथ पड़ोस के रहने वाले एक चाचा ने उसके साथ बलात्कार की वारदात को अंजाम दिया और फिर केरोसिन तेल डालकर जला दिया. पीड़िता की 90 परसेंट बॉडी जल चुकी है. उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
बड़ी वारदात उत्तरप्रदेश के फतेहपुर की है. जहां हुसेनगंज थाना इलाके के एक गांव में 18 साल की लड़की के साथ रेप की वारदात हुई. उसके बाद दरिंदे ने उसके ऊपर किरोसिन तेल छिड़ककर आग लगा दी. मिली जानकारी के मुताबिक पड़ोस के रहने वाले एक चाचा ने घर में घुसकर उसके साथ रेप किया और फिर आग लगा दी. पीड़िता चीखते हुए बाहर भागी तो पड़ोसियों ने आग बुझाकर उसे फौरन अस्पताल पहुंचाया. पीड़िता 90 फीसदी जल चुकी है. उसे कानपुर रेफर किया गया है.
दुष्कर्म की वारदात सामने आने के बाद पुलिस ने फौरन कार्रवाई करते हुए आरोपित को अरेस्ट कर लिया. मिली जानकारी के मुताबिक पीड़िता के मां-बाप मजदूरी करने गए थे. तभी पड़ोसी ने इस घिनौनी वारदात को अंजाम दिया. प्रयागराज एडीजी सुजीत पांडेय, डीआइजी कवींद्र प्रताप सिंह, डीएम संजीव कुमार सिंह और एसपी प्रशांत वर्मा ने घटनास्थल का जायजा लिया.
प्रयागराज एडीजी सुजीत पांडेय ने बताया कि ग्रामीणों के बयान से पता चला कि दोनों के बीच प्रेम प्रसंग था. दोनों के परिवार वाले इस रिश्ते के खिलाफ थे. इस बात को लेकर शुक्रवार को दोनों पक्षों के बीच पंचायत हुई थी, जिसमें दोनों की शादी कराने पर सहमति बन गई थीउन्होंने बताया कि सुबह पंचायत के दौरान युवक और उसके परिजन घर के पीछे की तरफ मौजूद थे. उसी वक्त लड़की ने खुद को आग लगा ली. हालांकि पीड़िता ने भाई ने दुष्कर्म और जान से मारने के प्रयास का मामला दर्ज कराया है.