ब्रेकिंग न्यूज़

रातभर तड़पती रही मरीज, सुबह फूटा मंत्री का गुस्सा, बोले.. हॉस्पिटल है ईद की छुट्टी मनाने का थोड़े है बिहार में बैंक कर्मियों की प्रताड़ना से परेशान महिला ने की खुदकुशी, लिया था इतना लोन बिहार में बैंक कर्मियों की प्रताड़ना से परेशान महिला ने की खुदकुशी, लिया था इतना लोन Bihar News: शादी का झांसा देकर विधवा से ढाई लाख की ठगी, साइबर थाना में केस दर्ज Bihar News: 31 मार्च से पहले निपटा लें यह जरूरी काम, नहीं तो बंद हो जाएगी पेंशन Bihar News: 31 मार्च से पहले निपटा लें यह जरूरी काम, नहीं तो बंद हो जाएगी पेंशन Bihar Crime : पटना में रहस्यमय मौत! चलते-चलते गिरा शख्स, CCTV में कैद आखिरी पल, पटना जंक्शन के पास मची अफरातफरी KVS Admission 2026: एक फॉर्म से कितने स्कूलों में कर सकते अप्लाई? जानिए पूरी प्रक्रिया और जरूरी सावधानियां बिहार में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर लगातार दूसरे दिन पथराव, रेल यात्रियों में दहशत बिहार में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर लगातार दूसरे दिन पथराव, रेल यात्रियों में दहशत

Home / news / 18+ के वैक्सीन सर्टिफिकेट पर PM मोदी की जगह CM की फोटो, स्वास्थ्य...

18+ के वैक्सीन सर्टिफिकेट पर PM मोदी की जगह CM की फोटो, स्वास्थ्य मंत्री ने कहा- इस पर आपत्ति क्यों?

22-May-2021 11:53 AM

DESK: कोरोना की दूसरी लहर के बीच अब तीसरी लहर की चर्चा शुरू हो गई है। तीसरी लहर को लेकर केंद्र व राज्य सरकारें पहले से ही सजग हो गई हैं। कोरोना की तीसरी लहर का प्रभाव कम से कम पड़े इसके लिए जरूरी है कि अधिक से अधिक लोगों को वैक्सीन लगाई जाए। कोवैक्सिन और कोविशील्ड अभी यही दो वैक्सीन है जो लोगों को लगाई जा रही है। वैक्सीन लगाए जाने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का फोटो लगा एक सर्टिफिकेट भी दिया जा रहा है। लेकिन छत्तीसगढ़ में पीएम मोदी की फोटो हटाकर सीएम भूपेश बघेल की फोटो लगा दी है। 18 प्लस के लोगों को मिलने वाली वैक्सीन सर्टिफिकेट पर पीएम की जगह सीएम भूपेश बघेल की फोटो नजर आ रही है। 


news image


छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने मामले पर कहा कि इसमें गलत क्या है? केंद्र सरकार की ओर से जो वैक्सीन मिले हैं और जिन्हें यह वैक्सीन लगाई जा रही है उनके सर्टिफिकेट पर पीएम मोदी का ही फोटो है। लेकिन 18 से 44 साल की जनता के लिए जो वैक्सीन छत्तीसगढ़ सरकार ने खरीदे हैं उसमें यदि सीएम भूपेश बघेल की फोटो है तो आपत्ति क्यों?



छत्तीगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का फोटो लगा सर्टिफिकेट वैक्सीन लेने वाले लोगों को दिया जा रहा है। हालांकि बीजेपी ने ऐतराज जताते हुए कहा कि आपदा में भी कांग्रेस प्रचार का मौका नहीं छोड़ना चाहती यही कारण है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के फोटो वाले सर्टिफिकेट 18+ के लोगों को दी जा रही है।



दरअसल देशभर में वैक्सीन के लिए जारी कोविन ऐप की बजाय छत्तीसगढ़ सरकार ने 18 से 44 साल की उम्र वालों के टीकाकरण के लिए अपनी वेबसाइट सीजीटीईईकेए लॉन्च किया है। जिस पर युवा रजिस्ट्रेशन करवा कर वैक्सीन लगवा रहे हैं। इस ऐप पर रजिस्ट्रेशन के बाद जो सर्टिफिकेट दी जा रही है उस पर पीएम मोदी की जगह मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की फोटो लगी हुई है। इसे लेकर अब राजनीति भी शुरू हो गयी है।