ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी सुनसान जगह पर महिला के साथ छेड़खानी, विरोध किया तो रॉड से पीटा, पति से भी की मारपीट RJD विधायक ने LPG गैस संकट को सरकार द्वारा प्रायोजित कृत्रिम समस्या बताया, कालाबाजारी बढ़ाने का भी लगाया आरोप बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़ बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़ बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार ‘दीदी, मुझे डर लग रहा है… दो लड़के पीछा कर रहे हैं’, आखरी कॉल के बाद गायब हो गई पटना की छात्रा Bihar News: जाली नोट गिरोह का भांडाफोड़: दो आरोपी गिरफ्तार, 100-100 रुपए के इतने नोट बरामद
29-Nov-2020 01:14 PM
DESK : एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने सबको हैरान कर दिया है. दरअसल एक जीजा अपनी 17 साल की नाबालिग साली को लेकर ससुराल से फरार हो गया. वह लॉकडाउन के दौरान 2 महीने से अपने ससुराल में ही घर जमाई बनकर रह रहा था.
मामला विदिशा जिले के नटेरन का है. जहां पमारिया गांव में एक जीजा अपनी 17 साल की साली को लेकर ससुराल से फरार हो गया. बताया जा रहा है कि आरोपी दामाद लॉकडाउन में कामकाज बंद होने के कारण 2 महीने तक घर जमाई बनकर ससुराल में रहा था. ससुराल में रहने के दौरान ही 17 साल की छोटी साली और उसके बीच प्रेम संबंध बन गए.
जीजा और साली के बीच जब नजदीकियां बढ़ने लहि तो उसकी पत्नी और सास ने उन्हें मना किया लेकिन आरोपी जीजा यह बोलकर उनका मुंह चुप कराए दिया कि वह उसकी छोटी बहन के जैसी है. बाद में वह उसी साली को लेकर घर से फरार हो गया. हालांकि पुलिस ने लड़की को अब बरामद कर लिया है. घर लौटने के बाद साली ने कुछ जहरीला पदार्थ खा लिया है, जिसे इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है.
इस मामले को लेकर जानकारी मिली है कि पमरिया गांव निवासी रिंकी की शादी करीब 5 साल पहले भोपाल के गौतम नगर में रहने वाले बृजेश अहिरवार के साथ हुई थी. रिंकी और बृजेश की दो संताने हैं. रिंकी ने बताया कि लॉकडाउन में काम बंद होने के कारण तंगी चल रही थी. माता पिता के कहने पर वह बृजेश को साथ लेकर अपने मायके आ गई थी. बृजेश लोडिंग वाहन चलाता था.
इस मामले को लेकर नटेरन थाने में इसकी रिपोर्ट हुई तो पुलिस ने 3 दिन पहले युवती को बृजेश के घर से बरामद कर थाने ले आई. थाने में दोनों पक्षों के पहुंचने के बाद राजीनामा हुआ जिसमें तय हुआ कि बृजेश अपनी पत्नी के साथ मारपीट नहीं करेगा और उसे अपने घर ले जाएगा. साली से भी कोई संबंध नहीं रखेगा.