बिहार में हैरान करने वाला मामला: 24 किलो चरस कोर्ट पहुंचते ही बन गई ईंटें, जांच में SHO से लेकर मजिस्ट्रेट तक दोषी; होगा एक्शन? बिहार में हैरान करने वाला मामला: 24 किलो चरस कोर्ट पहुंचते ही बन गई ईंटें, जांच में SHO से लेकर मजिस्ट्रेट तक दोषी; होगा एक्शन? Bihar News : JDU-BJP के माननीयों ने ही मंत्री के पसीने छुड़ा दिए, शिक्षा विभाग में हो रही सरकारी आदेश की अनदेखी! अब नहीं सूझ रहा जवाब BIHAR NEWS: बिहार सरकार का बड़ा ऐलान: अधिकारियों को सख्त आदेश, अब नहीं चलेगी कोई ढिलाई, इन लोगों को खाली करनी होगी जमीन Bihar Politics: बिहार बीजेपी अध्यक्ष संजय सरावगी की मां का निधन, सीएम नीतीश कुमार ने फोन कर दुख जताया Bihar Politics: बिहार बीजेपी अध्यक्ष संजय सरावगी की मां का निधन, सीएम नीतीश कुमार ने फोन कर दुख जताया Bihar News: बिहार की कोर्ट ने DMK सांसद दयानिधि मारन को किया तलब, उत्तर भारतीय महिलाओं पर टिप्पणी का मामला Bihar News: बिहार की कोर्ट ने DMK सांसद दयानिधि मारन को किया तलब, उत्तर भारतीय महिलाओं पर टिप्पणी का मामला Bihar teacher leave : महिला शिक्षकों को 730 दिन शिशु देखभाल अवकाश पर फैसला जल्द, मातृत्व अवकाश में वेतन को लेकर भी बताया क्या है नियम Bihar News : महिला शिक्षकों को मिलेगी होम पोस्टिंग ! राबड़ी देवी ने सदन में शिक्षा मंत्री से पूछा सवाल;पढ़िए मंत्री ने क्या दिया जवाब
09-Oct-2022 01:50 PM
PATNA: कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव 17 अक्टूबर को होगा। मल्लिकार्जुन खड़गे 11 अक्टूबर को पटना वोट मांगने के लिए आ रहे हैं। बता दें कि मल्लिकार्जुन खड़गे और शशि थरूर में सीधा मुकाबला है। 17 को वोटिंग और 19 को नए अध्यक्ष के नामों का ऐलान होगा।
7 अक्टूबर से ही मल्लिकार्जुन खड़गे और शशि थरूर चुनाव प्रचार शुरू कर चुके हैं। अहमदाबाद से चुनाव प्रचार की शुरुआत करने वाले मल्लिकार्जुन खड़गे मुंबई का भी दौरा करेंगे। इसके बाद तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में कार्यकर्ताओं से मिलेगे। अभी-अभी जानकारी यह आ रही है कि मल्लिकार्जुन अब पटना भी आएंगे और कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं से मिलेंगे और वोट मांगेंगे। मिली जानकारी के अनुसार अगले पांच दिनों में मल्लिकार्जुन करीब 10 राज्यों का दौरा करेंगे। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे और उनका समर्थन मांगेंगे।
गौरतलब है कि कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का अध्यक्ष बनना लगभग तय था लेकिन जयपुर के सियासी घटनाक्रम ने सारे समीकरण बदल दिए। अब इस रेस में शशि थरूर और मल्लिकार्जुन खड़गे हैं। 17 अक्टूबर को अध्यक्ष पद का चुनाव होगा जबकि नतीजे 19 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे। इस चुनाव में 1700 PCC डेलीगेट के शामिल होने की संभावना है। यह पहला मौका होगा जब पिछले 25 साल में अध्यक्ष पद की रेस में गांधी परिवार शामिल नहीं है। अब कांग्रेस अध्यक्ष पद की कमान गैर गांधी परिवार के व्यक्ति के हाथ में होगा।