ब्रेकिंग न्यूज़

पटना की निशिका श्री बनीं बिहार बोर्ड कॉमर्स की तीसरी टॉपर, सुकृष्णा कॉमर्स अकेडमी ने किया सम्मानित अरवल को नीतीश ने दिया बड़ा तोहफा: 150 करोड़ रुपये से अधिक की योजनाओं का किया उद्घाटन-शिलान्यास जेल से छूटने के बाद बोले अनंत सिंह, 4 किलोमीटर दूर खड़े थे फिर भी मुझे फंसाया गया अब फेक खबरों का खेल खत्म! गूगल का यह जबरदस्त टूल बताएगा सच और झूठ की पूरी कहानी, जानिए नया अपडेट बंद कमरे में चल रहा था गंदा काम: नशे की हालत में चौकीदार और मालिक समेत तीन युवतियां गिरफ्तार Bihar News: पेपर लीक कांड के मास्टरमाइंड संजीव मुखिया का दाहिना हाथ 'मुखिया' गिरफ्तार, दर्जनों खेल में था शामिल, EOU ने पटना से किया अरेस्ट... पिता की सिलाई मशीन से बुना सपना, बेटी शाजिया ने किया साकार: आर्ट्स में बिहार की तीसरी टॉपर बनकर रचा इतिहास पति-पत्नी और वो का मामला: मास्टर के प्यार में पागल बीवी ने पति का घोंट डाला गला, इलाके में मचा हड़कंप बगहा की नासरीन प्रवीण बनीं बिहार आर्ट्स की थर्ड टॉपर, उत्तर बिहार में रहीं अव्वल Bihar Topper Success Story: नाना के निधन से टूटा मन, फिर भी नहीं हारी हिम्मत, गया की निशु बनी बिहार टॉपर

Home / news / 17 फरवरी को बिहार विधानसभा में 'प्रबोधन कार्यक्रम', लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला करेंगे...

17 फरवरी को बिहार विधानसभा में 'प्रबोधन कार्यक्रम', लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला करेंगे संबोधित

14-Feb-2022 02:39 PM

PATNA: बिहार विधानमंडल का बजट सत्र 25 फरवरी से आरंभ हो रहा है। इस सत्र के पूर्व बिहार विधानसभा की ओर से 17 फरवरी को बिहार विधानमंडल के सदस्यों के लिए 'प्रबोधन कार्यक्रम' का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम का उद्घाटन लोकसभा के अध्यक्ष ओम बिरला करेंगे। वही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मुख्य अतिथि होंगे। 


कार्यक्रम में राज्यसभा के उप सभापति हरिवंश जी, उपमुख्यमंत्री, संसदीय कार्य मंत्री सहित सभी मंत्री और विधानमंडल के सदस्य, लोकसभा के सदस्य मौजूद रहेंगे। विधायकी कार्य पर प्रबोधन का कार्यक्रम होगा। विधायकों की गणतंत्र में उनकी भूमिका और भागीदारी पर संबोधन और उद्भोदन भी होगा। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला वृक्षारोपण के कार्यक्रम के साथ-साथ प्रबोधन कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे। 


वही बिहार विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने बताया कि बजट सत्र के दौरान भी सदन में राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत होगा। उन्होंने बताया कि राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत लोकसभा में 1992 से हो रहा है। जिन लोगों ने कुर्बानी दी है उस राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत के माध्यम से हम उन्हें नमन करते हैं। उस विरासत के प्रति सम्मान व्यक्त करते हैं। यह केवल विधानसभा में ही नहीं बल्कि हर सरकारी कार्यक्रम में हो। हमारी विरासत की स्मृति से आने वाली पीढ़ी को प्रेरणा मिलेगी।


विजय कुमार सिन्हा ने बताया कि अगले भारत अमृत महोत्सव 75 वर्ष का मना रहे हैं और शताब्दी वर्ष भी मनाएंगे। यह 25 वर्ष पूरी तरह से हमारा कर्तव्यबोध का वर्ष होगा। हर भारत के नागरिक मां भारती की संतान अधिकार के साथ-साथ अपने कर्तव्य के प्रति पूरी तरह से सजग हैं। हमारा दो तिहाई आबादी नौजवानों का उनमें एक साकारात्मक ऊर्जा का संचार हो। यह संचार हमारे लोकतंत्र के सबसे बड़े मंदिर के साथ-साथ हमारे बुद्धिजीवियों, विधायकों और सामाजिक कार्यकर्ताओं के माध्यम से जाए यही हमारा उद्धेश्य हैं। 


विजय कुमार सिन्हा ने बताया कि 17 वीं विधानसभा लगभग 80 उपलब्धियों के ऐतिहासिक क्षण को हम याद कर रहे हैं। एक वर्ष पूरा होने के बाद दूसरे वर्ष में हम प्रवेश कर रहे हैं। जो यह उपलब्धियां रही उसमें सभी माननीय सदस्य की संवेदनशीलता विधानसभा के अंदर सरकार की सजगता के कारण सत प्रतिशत सदन का चलना सत प्रतिशत प्रश्नों का आना और सदन के बाहर भी सिर्फ विधायकी कार्य निपटाने की जिम्मेवारी का निर्वहन विधायक नहीं कर रहे हैं बल्कि वे सामाजिक नैतिक संकल्प अभियान को भी मजबूती दे रहे हैं। आगे भी और मजबूती प्रदान करेंगे।


विधानसभा अध्यक्ष ने बताया कि कोरोनाकाल में विधानसभा भवन का शताब्दी वर्ष मना रहे थे इसको भारत अमृत महोत्सव वर्ष के साथ समापन करेंगे। हमारी और मुख्यमंत्री की इच्छा है कि देश के प्रधानमंत्री के कर कमलों से इसका भव्य ढंग से समापन करें। 


उन्होंने कहा कि बिहार देश को विश्व स्तर पर पहचान दिलाया है। 21वी सदी के भारत में बिहार के लोग अग्रणी भूमिका में रहेंगे। आतंकवाद का खात्मा भारत का सबसे बड़ा संकल्प है। पूरे विश्व में शांति हो सद्भावना हो सामाजिक सद्भाव हो सबका साथ सबका विकास का भाव मन के अंदर संकल्पित हो यही मेरी कामना है।