BIHAR CRIME : फल्गु नदी से मिला कारतूस भरा ट्रॉली बैग!3 महीने बाद खुला राज, रिटायर्ड फौजी से जुड़ा मामला बिहार के इस जिले में लाखों का नुकसान, टेंट गोदाम और हार्डवेयर दुकान स्वाहा; इलाके में मचा हडकंप Bihar PNG scheme : LPG संकट के बीच बिहार में बड़ा धमाका! अब पाइप से मिलेगी गैस, 24 घंटे में PNG कनेक्शन का आदेश जारी BIHAR NEWS : गांधी मैदान से सीधे ललन सिंह के घर पहुंचे निशांत, 15 मिनट की बंद कमरे में बैठक से बिहार की राजनीति गरम Bihar News : DM को गुमराह, फिर गिरफ्तारी… और थाने से फरार! पुलिस कस्टडी से भागा माइनिंग इंस्पेक्टर,अवैध बालू खनन सिंडिकेट पर बड़ा खुलासा Bihar news : बिहार सरकार का बड़ा फैसला: अब नहीं लगेगा 21 दिन! बिहार में 24 घंटे में मिलेगा Death Certificate; इस वजह से हुआ बदलाव Patna Eid Namaz 2026 : बदली परंपरा: 20 साल में पहली बार ईद पर गांधी मैदान नहीं पहुंचे नीतीश कुमार, निशांत की एंट्री BIHAR NEWS : पटना में ‘मिट्टी पर बना पुल’ भरभराकर गिरा! घटिया निर्माण ने ली मजदूर की जान, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा Free Ration : अप्रैल में मिलेगा तीन महीने का तिगुना राशन! केंद्र ने राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी घोषणा Bihar teacher transfer : बिहार में शिक्षक ट्रांसफर का बड़ा अपडेट! 5.87 लाख शिक्षकों के तबादले पर रोक, जल्द होने जा रहा यह काम
23-Jan-2020 07:50 PM
MADHEPURA : बिहार के मधेपुरा से एक अजीबोगरीब घटना सामने आई है. जिसने सबको हैरान कर दिया है. एक आशिक मिजाज डॉक्टर अपनी शिक्षिका पत्नी को छोड़कर 16 साल की नाबालिग गर्लफ्रेंड के साथ फरार हो गया. आरोपी डॉक्टर डेंटिस्ट बताया जा रहा है. कई दिनों से बीवी के साथ अनबन चल रहा था. पीड़ित पत्नी ने स्थानीय थाने में अपने पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराइ है.
शादी करने के लिए लड़की को लेकर भागा
मामला मधेपुरा जिले के कुमारखंड थाना इलाके की है. जहां कुमारखंड सामुदायिक स्वास्थ केंद्र में पदस्थापित रहे डेंटिस्ट 16 साल की नाबालिग प्रेमिका के साथ फरार हो गया. पीड़ित पत्नी ने अपने पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराया है. दूसरी ओर फरार लड़की के परिजनों ने विवाह की नीयत से नाबालिग बेटी को भगाकर ले जाने के आरोप में थाने में आवेदन दिया है.
दूध लेने जाता था लड़की के घर
कुमारखंड सामुदायिक स्वास्थ केंद्र में पोस्टेड डेंटिस्ट डॉ धनंजय कुमार ड्यूटी के बाद कुमार खंड बाजार स्थित एप घर पर प्राइवेट क्लिनिक चलाता था. इस दौरान स्थानीय वार्ड संख्या-11 के रहने वाले बिजेंद्र यादव से दूध लेता था. दूध लेने के दौरान उनकी 16 साल की नाबालिग बेटी से उसको मोहब्बत हो गई. इसी बीच उसने अपने पद से इस्तीफा दे दिया और हाजीपुर चला आया. थानाध्यक्ष दीपक चंद्र दास ने बताया कि बच्ची की तलाश के लिए करवाई शुरू कर दी गई है.
पति-पत्नी के बीच चल रहा था अनबन
16 साल की प्रेमिका के साथ भागने वाले आरोपी डॉक्टर की शादी 11 साल पहले पोल्टेकनिक कॉलेज में पढ़ाने वाली शिक्षिका नीतू कुमारी के साथ हुई थी. दोनों की 9 साल की एक बेटी भी है. बताया जा रहा है कि पति पत्नी के बीच पिछले कुछ दिनों से सब चीज ठीक नहीं था. दोनों के बीच अक्सर अनबन होते रहते थी. आरोप है कि बच्ची के जन्म के बाद पति पति के रिश्ते में खटास पैदा हो गई थी.
पीड़ित पत्नी ने लगाई न्याय की गुहार
आरोपी डॉक्टर अपनी पत्नी को घर में भी नहीं रहने देता था. बच्ची के साथ इधर-उधर रात काट कर किसी प्रकार शिक्षिका सहरसा लौट जाती थी. कई बार समझौते के बावजूद भी डेंटिस्ट अपनी पत्नी को रखने को तैयार नहीं हुआ. पीड़ित पत्नी ने सहरसा महिला थाने में अपने पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कर न्याय की गुहार लगायी है.