NDA के राज्यसभा उम्मीदवारों पर परिवारवाद का आरोप, आरजेडी ने बोला हमला बेगूसराय में होमगार्ड अभ्यर्थियों का आमरण अनशन तेज, धरनास्थल से हटाया गया टेंट होली की खुशियां गम में बदली: नहाने के दौरान नदी में डूबने से एक साथ 6 बच्चों की मौत ओमान की खाड़ी में तेल टैंकर पर मिसाइल हमला, बेतिया के रहने वाले कैप्टन आशीष लापता BIHAR: पेड़ से टकराई बुलेट, 40 वर्षीय अमित की दर्दनाक मौत हथियार और कारतूस के साथ 25 हजार का ईनामी अपराधी दीपक गिरफ्तार, 7 संगीन मामलों में थी पुलिस को तलाश पटना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: साइबर ठग गिरोह का भंडाफोड़, 4 आरोपी गिरफ्तार मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, STF और मुंगेर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई BIHAR: नकली शराब फैक्ट्री का खुलासा, दो शराब माफिया गिरफ्तार होली के जश्न के बीच युवक की चाकू गोदकर हत्या, पुरानी रंजिश में वारदात को दिया अंजाम
03-Jul-2020 07:47 AM
DESK : कोरोना संकट के बीच टेक्निकल संस्थान खोले जाने का ऐलान किया गया है. एआईसीटीई ने गुरुवार को अपना एकेडमिक कैलेंडर जारी किया है, जिसके अनुसार देश के सभी टेक्निकल यूनिवर्सिटी और कॉलेज 16 अगस्त से खुल जाएंगे.
एआईसीटीई के कैंलेंडर के अनुसार देश के सभी टेक्निकल संस्थान में इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट, फार्मेसी और आर्किटेक्चर काॅलेजों में सत्र 2020-21 की पढ़ाई 16 अगस्त से शुरू हो जायेगी. वहीं फ्रेशर्स की क्लास 15 सितंबर से शुरू होंगी.
बता दें कि एआईसीटीई ने कोरोना संकट के कारण दूसरी बार संशोधित कैलेंडर जारी किया है. नये सत्र के एडमिशन के लिए फर्स्ट काउंसेलिंग और सीट एलाॅटमेंट की प्रक्रिया 30 अगस्त तक पूरी करने का शेड्यूल बनाया गया है. सेकेंड काउंसेलिंग और सीट एलाॅटमेंट 10 सितंबर तक पूरा करना है. इसके बाद खाली सीटों पर एडमिशन की प्रक्रिया पूरी करने के लिए 15 सितंबर तक का समय दिया गया है. वहीं इस सत्र को 15 दिन आगे बढ़ा दिया गया है.