ब्रेकिंग न्यूज़

शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी Bihar News: भ्रष्ट DGM ने SVU को देख 32 लाख कैश, 1.31 करोड़ का हीरा-सोना फेंका पर..., रेड में सोना खरीद के 150 रसीद बरामद Bihar Crime News: बकरी चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या, गांव के ही युवक पर मर्डर का आरोप Bihar Crime News: बकरी चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या, गांव के ही युवक पर मर्डर का आरोप 50 हजार सैलरी से रिटायरमेंट तक 5.5 करोड़! PF में कैसे बनती है इतनी बड़ी रकम? आसान भाषा में समझें पूरा हिसाब

1500 रुपए को लेकर महादलित महिला के साथ दरिंदगी, दबंगों ने नंगा कर पीटा; चेहरे पर किया गंदा काम

25-Sep-2023 07:37 AM

By First Bihar

PATNA : बिहार की राजधानी पटना से एक दिलदहलाने वाली घटना निकल कर सामने आयी है। यहां महज 1500 रुपए को लेकर महादलित महिला को नंगा कर पीटा गया। इतना ही नहीं आरोपी ने अपने बेटे से महिला के मुंह में पेशाब करवा दिया। जिसके बाद यह पीड़ित महिला किसी तरह अपनी जान बचाकर वहां से भाग निकली। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। 


दरअसल, राजधानी पटना से सटे खुसरुपुर के मौसिमपुर गांव में महादलित महिला के साथ दरिंदगी की घटना सामने आई है। यहां 15 सौ रुपये का ब्याज नहीं चुकाने का आरोप लगाते हुए  गांव के दबंग महिला को जबरन अपने घर ले गए। वहां दबंग और उसके आदमियों ने 30 वर्षीया महिला को नंगा कर लाठी-डंडे से पीटा। इसके बाद दबंग ने अपने बेटे से महिला के मुंह में पेशाब करवा दिया। जिसके बाद किसी तरह आरोपितों के चंगुल से छूटकर पीड़िता भागी। महिला का फिलहाल खुसरुपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज चल रहा है। 


वहीं, इस घटना को लेकर पीड़िता ने बताया कि,पंचायत के दबंग प्रमोद सिंह से मेरे पति ने 1500 रुपए कर्ज लिया था। यह पैसा लौटा भी दिया गया था। इसके बावजूद वो लोग मुझे बंधक बनाकर अपने घर ले गया, फिर नंगा कर मारपीट करने लगा। इस दौरान नग्न अवस्था में ही किसी तरह अपनी जान बचाकर अपने घर पहुंची। 


उसके बताया कि, वह अपने घर के बाहर लगे नल से पानी ले रही थी। इसी दौरान प्रमोद सिंह वहां पहुंचे और जबरन उठाकर अपने घर ले गए। इसके बाद प्रमोद सिंह अपने बेटे अंशु कुमार के साथ मिलकर लाठी-डंडे से पिटाई की। प्रमोद सिंह ने अपने बेटे अंशु कुमार से मेरे मुंह पर पेशाब भी करवाया। उसके बाद किसी तरह नग्न अवस्था में जान बचाकर अपने घर की ओर भागी। जहां रास्ते में उसे जेठ मिल गए। वह शरीर ढकने के लिए कपड़ा दिया और घर ले गए। इसके बाद घटना की सूचना स्थानीय थाने को दी।


उधर, इस घटना को लेकर डीएसपी सियाराम यादव ने बताया कि-  पीड़ित महिला की ओर से थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है। शिकायत मिलते ही पुलिस FIR दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई है। उन्होंने बताया कि प्रमोद सिंह और उसके बेटे अंशु कुमार ने महिला के साथ मारपीट की और उसे नंगा कर मुंह पर पेशाब करवाया। मामले की जांच करने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

फर्स्ट बिहार के लिए खुशरुपुर से कौशल कुमार सिंह की रिपोर्ट