ब्रेकिंग न्यूज़

अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Home / news / 15 अक्टूबर को बिहार आएंगे जेपी नड्डा, 5 दिन चुनावी सभा को करेंगे...

15 अक्टूबर को बिहार आएंगे जेपी नड्डा, 5 दिन चुनावी सभा को करेंगे संबोधित

13-Oct-2020 10:25 PM

PATNA :  बिहार में चुनाव को लेकर पार्टी की ओर से प्रचार प्रसार काफी तेजी से चल रहा है. भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा आगामी 15 अक्टूबर को बिहार आ रहे हैं. भाजपा के अध्यक्ष रोहतास और औरंगाबाद जिले में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे. बताया जा रहा है कि जेपी नड्डा बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 5 दिन चुनावी सभा को संबोधित करेंगे.


पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और एमएलसी संजय मयूख ने जानकारी दी कि जेपी नड्डा 15 अक्टूबर को बिहार के एक दिवसीय प्रवास में कई कार्यक्रमों में भाग लेंगे. इसी दिन दोपहर में वे 12:30 बजे काराकाट के राजकीय इंटर कॉलेज मैदान, बिक्रमगंज में होने वाली जनसभा को वे संबोधित करेंगे. इसके बाद शाम में तक़रीबन 4:30 में रोहतास के जमुहार स्थित गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय के सभागार में एनडीए की बैठक को संबोधित करने जायेंगे.


कार्यक्रम से लौटने के बाद पटना में भाजपा नेताओं के साथ वह मीटिंग भी करेंगे, जिसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की चुनावी सभा और कार्यक्रम की रूप रेखा तय की जाएगी. भाजपा नेताओं के अनुसार पीएम कार्यालय की सहमति मिलने पर ही चुनावी सभा की तारीखें तय की जाएंगी. आपको बता दें कि भाजपा चाहती है कि बिहार में कम से कम एक दर्जन चुनावी सभा को पीएम मोदी संबोधित करें. हालांकि पीएम की व्यस्तता को देखते हुए जब तक पीएमओ की अनुमति नहीं मिल जाए, पार्टी नेता इस पर आधिकारिक रूप से कुछ नहीं कह रहे हैं.