ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar railway news : वंदे भारत पर पथराव, कोच का शीशा टूटा — बच्चे संग सीट के नीचे छिपी महिला, यात्रियों में दहशत BIHAR NEWS : नीट छात्रा मौत मामला: CBI जांच पर उठे सवाल, POCSO कोर्ट की फटकार के बाद बदला गया IO Bihar Police : 'इंस्पेक्टर से दारोगा बने तो ...', अब नहीं चलेगी मनमानी! DGP बोले- भ्रष्ट पुलिसकर्मी का अब सस्पेंशन नहीं सीधे होगा डिमोशन Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी VAISHALI: गोरौल नगर पंचायत कचरा डंपिंग जोन में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी समस्तीपुर पुलिस की बड़ी सफलता: हथियार और कारतूस के साथ तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: बिहार और यूपी में वांछित दो कुख्यात नक्सली को दो जिलों से दबोचा गोपालगंज: दहीभाता पुल लूटकांड का खुलासा, तीन नाबालिग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार 22,771 सिपाही बहाली के लिए सोशल मीडिया पर फर्जी विज्ञापन जारी, CSBC ने दी यह चेतावनी

Home / news / 15 नवंबर को झारखंड का स्थापना दिवस समारोह, राष्ट्रपति बनने के बाद पहली...

15 नवंबर को झारखंड का स्थापना दिवस समारोह, राष्ट्रपति बनने के बाद पहली बार झारखंड आ रही हैं द्रौपदी मुर्मू

03-Nov-2022 02:59 PM

JHARKHAND: झारखंड का 22वां स्थापना दिवस समारोह 15 नवंबर को है। इस समारोह की मुख्य अतिथि के तौर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शामिल होंगी। इस बात की जानकारी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ट्विटर पर दी है। बता दें कि राष्ट्रपति बनने के बाद द्रौपदी मुर्मू का यह पहला झारखंड दौरा होगा। 


झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने ट्वीट करते हुए लिखा कि जोहार, आदरणीय द्रौपदी मुर्मू जी। धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर झारखंड राज्य स्थापना दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर निमंत्रण स्वीकार करने के लिए आपका अनेक-अनेक धन्यवाद, आभार। वीर शहीदों की धरती पर आपका हार्दिक स्वागत है।


राष्ट्रपति के झारखंड दौरे की यदि बात की जाए तो खूंटी स्थित बिरसा मुंडा के गांव उलिहातू और रांची के मोरहाबादी मैदान में आयोजित होने वाले राजकीय समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगी। झारखंड सरकार ने राज्य स्थापना दिवस की तैयारियां अभी से ही शुरू कर दी है। 


मुख्य सचिव सुखदेव सिंह इसे लेकर कल शुक्रवार को विभागीय सचिवों के साथ बैठक करेंगे। जिसमें कई योजनाओं के शिलान्यास और उद्घाटन पर विचार विमर्श होगा। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की स्वीकृति के बाद इसे अंतिम रूप दिया जाएगा। बता दें कि झारखंड के स्थापना दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन प्रदेशवासियों को कई सौगात देंगे।  


गौरतलब है कि द्रौपदी मुर्मू झारखंड की पहली महिला राज्यपाल रहीं हैं। वे पूरे 6 साल तक झारखंड की राज्यपाल रहीं हैं। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जिस संताल आदिवासी समाज से आते हैं, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भी उसी समाज से आती हैं। 15 नवंबर को राष्ट्रपति झारखंड आ रही हैं। राष्ट्रपति बनने के बाद द्रौपदी मुर्मू का यह पहला झारखंड दौरा होगा। जिसकी तैयारी की जा रही है।