ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: बिहार के 85 प्रखंडों में इसी साल शुरू होंगी डिजिटल लाइब्रेरी, 243 विधानसभा क्षेत्रों तक विस्तार का लक्ष्य Bihar News: बिहार के 85 प्रखंडों में इसी साल शुरू होंगी डिजिटल लाइब्रेरी, 243 विधानसभा क्षेत्रों तक विस्तार का लक्ष्य Patna NEET student death: नीट छात्रा मौत मामले में तीसरी बार जहानाबाद पहुंची CBI की टीम, मामा के घर के सदस्यों से कई घंटों तक की पूछताछ Patna NEET student death: नीट छात्रा मौत मामले में तीसरी बार जहानाबाद पहुंची CBI की टीम, मामा के घर के सदस्यों से कई घंटों तक की पूछताछ Bihar News: बिहार को एक और अमृत भारत ट्रेन की सौगात: बंगाल और महाराष्ट्र का सफर होगा आसान, जानिए रुट और टाइम-टेबल Bihar Crime News: उच्चकों ने CSP संचालक की कार से 5.29 लाख उड़ाए, CCTV फुटेज खंगाल रही बिहार पुलिस Bihar Crime News: उच्चकों ने CSP संचालक की कार से 5.29 लाख उड़ाए, CCTV फुटेज खंगाल रही बिहार पुलिस बेगूसराय में भोजपुरी के अश्लील गानों पर पिस्टल लहराते डांसर का VIDEO वायरल, जांच में जुटी पुलिस RRC WR Apprentice 2026: रेलवे में निकली बंपर भर्ती... 10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका, जानिए क्या है अपडेट क्या यही शराबबंदी है? जनसुराज की पूर्व प्रत्याशी का पति शराब की खेप के साथ घर से गिरफ्तार

15 लाख लेवी लेने के बाद नक्सलियों ने मुखिया को किया रिहा, सूद कारोबारी से हो रही डील

15 लाख लेवी लेने के बाद नक्सलियों ने मुखिया को किया रिहा, सूद कारोबारी से हो रही डील

06-Aug-2020 03:24 PM

LAKHISARAI:  नक्सलियों ने भलूई पंचायत के मुखिया गणेश रजक को रिहा कर दिया. बताया जा रहा है कि रिहाई के बदले नक्सलियों ने मुखिया से 15 लाख रुपए लिया है. इसके बाद ही छोड़ा है. लेकिन नक्सलियों के डर से मुखिया ने पैसा देने से इंकार किया है. 

50 लाख रुपए मांग रहे थे नक्सली

बताया जा रहा है कि नक्सलियों ने मुखिया के रिहा के बदले 50 लाख रुपए मांग रहे थे. लेकिन यह मामला 15 लाख रुपए पर सेट हुआ. जिसके बाद नक्सलियों ने पैसा लेने के बाद छोड़ा है. जिस वक्त नक्सलियों ने मुखिया को अगवा किया था उस दौरान उसके भांजा को भी ले गए थे. लेकिन पैसा जुटाने के लिए भांजा को छोड़ दिया था. 

सूद कारोबारी नक्सलियों के चंगुल में

नक्सलियों ने सूद पर पैसा चलाने वाले सूद कारोबारी राजेंद्र यादव को अबतक रिहा नहीं किया गया है. रिहाई के बदले नक्सली कारोबारी से भी पैसे को लेकर डिल कर रहे हैं.  सूद कारोबारी को नक्सलियों ने कहां पर रखा है. इसका पता मुखिया को भी नहीं मिली है. रिहा मुखिया कुछ भी बताने से इंकार कर रहे हैं. वही, पुलिस छापेमारी के नाम पर सर्च अभियान चलाने का दावा कर रही थी, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ. बता दें कि सोमवार को नक्सलियों ने मुखिया समेत तीन को अगवा कर लिया था. जिसके बाद मुखिया के भांजा को छोड़ दिया था.