Bihar Politics : जेडीयू में बगावत! सांसद गिरधारी यादव की सदस्यता पर संकट, अपनी ही पार्टी ने उठाई अयोग्यता की मांग BIHAR NEWS : मोकामा में बवाल! आरोपी को पकड़ने गई पुलिस पर हमला, दारोगा लहूलुहान Bihar News : घर बनाने से पहले पढ़ लें ये खबर! बिहार में बदल गए निर्माण के नियम, सरकार ने जारी किया नया आदेश; यह सुविधाएं भी होगी ऑनलाइन BIHAR NEWS : राजस्व अधिकारियों को अल्टीमेटम, आज काम पर नहीं लौटे तो जाएगी नौकरी; सरकार बोली- अब नहीं चलेगी हड़ताल Indian Railway : अब टिकट कैंसिल किया तो पैसा गया! रेलवे के नए नियम से इन लोगों पर कड़ी चोट; जानिए रिफंड लेने के लिए क्या करना होगा LPG उपभोक्ताओं को बड़ा झटका: अब गैस सिलेंडर बुकिंग के बीच बढ़ा इंतजार, सरकार ने लागू किए नए नियम BIHAR NEWS : बख्तियारपुर-ताजपुर फोरलेन का काउंटडाउन शुरू! इस दिन से दौड़ेंगी गाड़ियां, 65% काम पूरा Bihar News : अब छुट्टी में भी होगी रजिस्ट्री! बिहार में 26, 29 और 31 मार्च को खुलेंगे रजिस्ट्रेशन ऑफिस, लोगों को बड़ा फायदा बिहार से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की तैयारी पूरी: पटना और गया से कई देशों के लिए विमान सेवा जल्द Bihar news : बिहार के इस जिले में सुबह -सुबह पुलिस एनकाउंटर! फायरिंग के बाद दो बदमाश ढेर, पैर में गोली लगते ही दबोचे गए
13-Dec-2024 07:16 AM
By First Bihar
बिहार में ठंड ने अपनी पकड़ मजबूत कर ली है। राज्य में पछुआ हवाओं का प्रकोप और तापमान में लगातार गिरावट से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रात का तापमान 6 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच गया है। मौसम विभाग ने ऐसे में शीतलहर का अलर्ट भी जारी कर दिया गया है।मौसम विभाग के अनुसार, बिहार को दिसंबर के पहले पखवाड़े में शीतलहर का सामना करना पड़ेगा।
पहले पखवाड़े यानी 15 दिसंबर तक कड़ाके की ठंड लोगों को परेशानी करेगी। मौसम विभाग ने बिहार के कई जिलों में शीतलहर को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट होने की संभावना है। उत्तर भारत के पहाड़ों पर हुई बर्फबारी के कारण सर्द हवाएं बिहार में पहुंच रही हैं। जिससे दिन और रात के तापमान में अंतर कम हो रहा है।
आपदा विभाग ने लोगों को शीतलहर से बचाव के लिए आवश्यक दिशानिर्देश जारी किए हैं। लोगों को शीतलहर, तापमान में गिरावट और कुहासे से सावधान रहने की सलाह दी गई है। प्रदेश के कैमूर और रोहतास जिलों में शीतलहर की संभावना है। राज्य के दक्षिणी क्षेत्र के कई जिले जैसे बक्सर, भोजपुर, कैमूर, रोहतास, पटना, वैशाली, अरवल, औरंगाबाद, नालन्दा, गया, शेखपुरा, लखीसराय, बेगुसराय, जमुई, मुंगेर, बांका, भागलपुर और कटिहार में पवन ठिठुरन रहेगा। पश्चिमी चंपारण, सीवान, मुजफ्फरपुर आदि जिलों में मध्यम से घना कोहरा छाए रहने की संभावना है।
मालूम हो कि, 12 दिसंबर को बिहार का सबसे कम न्यूनतम तापमान 6.2°C पूर्वी चंपारण के तुरकौलिया प्रखंड में दर्ज किया गया। जबकि सर्वाधिक अधिकतम तापमान 26.7°C मधुबनी में रिकॉर्ड किया गया। रात के तापमान में अचानक से भारी गिरावट दर्ज की गई। खगड़िया को छोड़ सभी जिलों का न्यूनतम तापमान 10°C के नीचे दर्ज किया गया।
गौरतलब हो कि राज्य के अधिकांश भागों में न्यूनतम तापमान 6-10 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। दिन का अधिकतम तापमान 22-26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। पटना का गांधी मैदान सबसे अधिक प्रदूषित है। यहां का AQI 389 दर्ज किया गया है जो कि बेहद खतरनाक स्थिति है।