Bihar News: बच्चों की तकरार बनी कत्ल की वजह… मां-बेटियों ने मिलकर महिला को पीट-पीटकर मार डाला, इलाके में सनसनी NMCH में बढ़ेंगी MBBS और PG की सीटें, NMC को भेजा गया सीटों में बढ़ोतरी का प्रस्ताव; डॉक्टरों की कमी दूर करने की तैयारी NMCH में बढ़ेंगी MBBS और PG की सीटें, NMC को भेजा गया सीटों में बढ़ोतरी का प्रस्ताव; डॉक्टरों की कमी दूर करने की तैयारी Bihar News : पटना यूनिवर्सिटी में एडमिशन का नियम बदला! अब सभी कोर्स में एंट्रेंस एग्जाम से होगा दाखिला, जानें पूरी डिटेल बिहार में सनसनीखेज वारदात: अपराधियों ने घर में सो रहे गार्ड को मारी गोली, फंदे से लटका मिला बड़े भाई का शव बिहार में सनसनीखेज वारदात: अपराधियों ने घर में सो रहे गार्ड को मारी गोली, फंदे से लटका मिला बड़े भाई का शव Bihar Crime News: घर में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, सालभर पहले पिता का भी हो चुका है मर्डर Bihar Crime News: घर में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, सालभर पहले पिता का भी हो चुका है मर्डर बिहार में मदरसा से हथियार मिलने के मामले में एक और मौलवी अरेस्ट, तीन की पहले हो चुकी है गिरफ्तारी; PFI कनेक्शन की जांच तेज बिहार में मदरसा से हथियार मिलने के मामले में एक और मौलवी अरेस्ट, तीन की पहले हो चुकी है गिरफ्तारी; PFI कनेक्शन की जांच तेज
23-Mar-2023 07:02 AM
By First Bihar
PATNA: बिहार में जाति आधारित गणना का दूसरा चरण अप्रैल महीने से शुरू होने वाला है इसको लेकर तारीख का ऐलान भी कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार 15 अप्रैल से बिहार में दूसरे चरण की जाति आधारित गणना शुरू होगी। इस चरण में सारी जानकारी देने के बाद परिवार के मुखिया शपथ लेंगे कि उनके द्वारा दी गई सभी जानकारी सही है। इस दौरान इस दौरान प्रत्येक घर के मुखिया से 17 सवाल किए जाएंगे।
मिली जानकारी के मुताबिक, जाति आधारित गणना का कार्य वही करेंगे, जिन्होंने पहले चरण में घरों और बसावटों की गिनती कर मकानों पर संख्या अंकित की है। जाति आधारित गणना के दूसरे चरण के सर्वे का काम करने के लिए एक महीने का समय दिया जाएगा। इस सर्वे का काम मुख्य रूप से उन्हीं घरों में होगा, जिनकी पहले चरण के दौरान नंबरिंग हो चुकी है। नंबरिंग वाले घरों में प्रगणक पहुंच कर इनमें निर्धारित प्रश्नावली को लोगों से पूछकर जानकारी इकट्ठा करेंगे। इस आधार पर ही जाति गणना के साथ ही आर्थिक और सामाजिक सर्वे का काम भी पूरा किया जाएगा।
मालूम हो कि,इसके पहले चरण के तहत घरों की गणना करके उनकी नंबरिंग की गई । अगर किसी स्थान या मोहल्ले में कोई घर छूट जाते हैं या सड़क या नहर किनारे रहने वाले परिवारों की गणना नहीं की गई है, तो इसके लिए दोषी संबंधित कर्मी या पदाधिकारी पर कार्रवाई करने की भी बात कही जा रही है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इससे संबंधित निर्देश सभी जिलों को साफतौर पर जारी कर दिया है। जिन घरों या किसी भी तरह के बसावट में लोग रहते हैं, उनकी नंबरिंग किसी भी सूरत में छूटनी नहीं चाहिए। अगर ऐसी सूचना विभाग को मिलती है, तो इसके लिए दोषी पदाधिकारी को तुरंत शोकॉज किया जाएगा।
आपको बताते चलें कि, दूसरे चरण में जो सवाल किए जाएंगे उसमें आपके परिवार के सदस्यों का नाम क्या है? आपके पिता या पति नाम क्या है? घर और परिवार का जो मुखिया है उससे आपका संबंध क्या है? आपकी आयु क्या है? आपका लिंग क्या है? आप शादीशुदा है या नहीं? आप किस धर्म से हैं? आपकी जाति क्या है? आप कितने पढ़े लिखे है? आप क्या करते है? इसकी पूरी जानकारी देनी होगी।
इसके साथ ही आपकी आवासीय स्थिति क्या है, आप स्थायी तौर पर रहते है या अस्थायी? आपके पास कंप्यूटर या लैपटॉप है या नहीं? आपके पास किसी तरह के वाहन है या नहीं? आपके पास खेती लायक़ ज़मीन है या नहीं अगर है तो कितनी? आपके पास कितनी आवासीय भूमि है? आपके आय के कितने स्रोत है? इसकी भी जानकारी देनी होगी।