ब्रेकिंग न्यूज़

Patna News : पटना चाणक्य लॉ कॉलेज के LLM छात्र की संदिग्ध मौत, हॉस्टल में रूम से लव लेटर भी बरामद; मां ने जताई यह आशंका Patna Smart City : पटना में बनेगी 14 लेन की सबसे चौड़ी सड़क, सगुना मोड़ से रूपसपुर नहर तक दिखेगा बदला -बदला नजारा Red Bird Air Ambulance : झारखंड एयर एंबुलेंस हादसा: बचपन में पिता को खोया, भाई ने पाला — पटना के पारामेडिकल कर्मी की दर्दनाक मौत बिहार मौसम अपडेट: फरवरी के अंत में बढ़ी गर्मी, सुबह-शाम ठंड बरकरार पताही PHC से भारी मात्रा में एक्सपायरी दवाईयां मिलने के बाद सिविल सर्जन ने किया निरीक्षण, कहा..दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा बाइक चोरी करते रंगेहाथ पकड़ा गया युवक, डायल 112 की टीम ने दबोचा, मास्टर चाबी भी बरामद टाई नहीं पहनने पर PT टीचर ने 7वीं के छात्र को ग्राउंड का 5 चक्कर मरवाया, जॉन्डिस होने के चलते और बिगड़ी तबीयत पुनारख-किऊल तीसरी-चौथी रेल लाइन को मंजूरी, 9,072 करोड़ की 3 मल्टीट्रैकिंग परियोजनाएं स्वीकृत केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 9,072 करोड़ की 3 रेलवे मल्टीट्रैकिंग परियोजनाओं को दी मंजूरी कटिहार में ब्रजेश ऑटोमोबाइल्स का कार्यक्रम, महिंद्रा की 3 नई गाड़ियों की लॉन्चिंग

पटना: 14 साल के बच्चे की हत्या कर शव को उसके ही घर में टांगा, ग्रामीणों ने मां पर लगाया मर्डर का आरोप

पटना: 14 साल के बच्चे की हत्या कर शव को उसके ही घर में टांगा, ग्रामीणों ने मां पर लगाया मर्डर का आरोप

29-Dec-2020 09:25 AM

PATNA : राजधानी पटना और उसके आसपास के इलाके में अपराधी हर दिन बड़ी वारदात को अंजाम दे रहे हैं और पुलिस उसे रोकने में फेल हो जारी है. ताजा मामला पटना के फतुहा थाना इलाके के कोल्हर गांव की है. जहां 14 साल के बच्चे की हत्या कर शव को उसके ही घर में टांग दिया गया. ताकि लोगों को लगे कि बच्चे ने सुसाइड किया है. 

 मामले की जानकारी मिलती ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. वहीं बच्चे के पैर और चेहरे पर मारपीट का निशान मिला है, जिसके बाद हत्या करने की बात कही जा रही है.मृतक की पहचान 14 साल के दिलखुश कुमार के रुप में की गई है. दो साल पहले उसके पिता की भी हत्या की गई थी. 

मौके पर पहुंची पुलिस को ऐसा साक्ष्य नहीं मिला जिससे यह पता चल सके कि दिलखुश ने सुसाइड किया हो. शरीर पर लगे चोट से ऐसा लग रहा है कि हत्या करने के बाद सुसाइड का रुप दिया गया है. वारदात की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने मृतक की मां पर ही हत्या का आरोप लगाया है. 

जिसके बाद पुलिस ने मां को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है. वहीं उसकी मां खुद को निर्दोष बता रही है. गांववालों ने बताया जाता है कि बच्चे के पिता की दो साल पहले हत्या हो गई थी. इसके बाद मां ने गांव के ही एक युवक से अंतरजातीय विवाह कर लिया था और दो बच्चों के साथ गोविंदपुर में किराया के मकान में रहने लगी थी. मृतक की मां ने बताया कि उसका बेटा रविवार को यह कहकर निकला था कि कुछ कपड़े और किताब लाने गांव जा रहा है. शाम तक नहीं लौटा तो वह उसे खोजने गांव आई तो देखा कि घर में ही टंगा हुआ है.