ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Road Project: पटना की ट्रैफिक व्यवस्था को मिलेगी नई रफ्तार, इस महत्वपूर्ण सड़क के विस्तार को केंद्र की मंजूरी Bihar Road Project: पटना की ट्रैफिक व्यवस्था को मिलेगी नई रफ्तार, इस महत्वपूर्ण सड़क के विस्तार को केंद्र की मंजूरी Bihar Road : पटना का यह बड़ा सड़क प्रोजेक्ट इसी महीने हो सकता है चालू, जानिए क्या है नया अपडेट Bihar News: बिहार के इस फोरलेन के निर्माण कार्य में आएगी तेजी, अबतक 316 करोड़ रुपये का भुगतान Bihar News: बिहार के इस फोरलेन के निर्माण कार्य में आएगी तेजी, अबतक 316 करोड़ रुपये का भुगतान Bihar Vidhan Sabha : देश के सदनों में गिर रही मर्यादा, पटना में बोले ओम बिड़ला- जल्द ही हर राज्यों में शुरू होगा डिजिटल सदन बिहार में अमानवीय घटना: नाबालिग प्रेमी युगल से रात के अंधेरे में हैवानियत, वीडियो वायरल होते ही लड़की ने उठा लिया खौफनाक कदम बिहार में अमानवीय घटना: नाबालिग प्रेमी युगल से रात के अंधेरे में हैवानियत, वीडियो वायरल होते ही लड़की ने उठा लिया खौफनाक कदम Bihar CO News: यह CO अपना दफ्तर चलाते थे..जमकर वसूली होती थी, पटना DM ने कराया था सस्पेंड, तीन सालों बाद मिली यह 'सजा' Bihar education news : एग्जाम सेंटर पर 2 घंटे लेट पहुंचा CTET एग्जाम का क्वेश्चन पेपर, परीक्षार्थियों ने जमकर किया हंगामा; परीक्षा का भी किया बहिष्कार

1275 नव चयनित दारोगा को मिल गया जिला, जानिए बिहार में कहां मिली पोस्टिंग?

1275 नव चयनित दारोगा को मिल गया जिला, जानिए बिहार में कहां मिली पोस्टिंग?

25-Aug-2024 09:55 PM

By First Bihar

PATNA: बीते दिनों बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग द्वारा 1275 दारोगा का चयन हुआ था। 822 पुरुष, 450 महिला और 3 ट्रांसजेंडर अभ्यर्थी चयनित हुए थे। इन 1275 नव चयनित दारोगा को बिहार के विभिन्न जिलों में पदस्थापित किया गया है। 15 दिनों के अंदर सभी को योगदान करने को कहा गया है। 


बता दें कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह क्षेत्र नालंदा में सबसे ज्यादा 118 नए दारोगा को भेजा गया है। वही पटना में 44, भोजपुर में 40, वैशाली में 37, मुजफ्फरपुर में 20, नवादा में 87 दारोगा को एसएसपी, एसपी कार्यालय में योगदान देने को कहा गया है। योगदान के बाद नव चयनित दारोगा का वेतन चालू होगा। योगदान के बाद नव चयनित सभी दारोगा का राजगीर पुलिस प्रशिक्षण अकादमी में ट्रेनिंग होगा जिसके बाद ही जिले में पोस्टिंग की जाएगी। 


बता दें कि प्रारंभिक लिखित परीक्षा 17 दिसंबर 2023 को आयोजित की गई थी। जिसमें 5 लाख 36 हजार 754 अभ्यर्थी इस परीक्षा में शामिल हुए थे। इनमें से मुख्य परीक्षा के लिए 25 हजार 405 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। मुख्य लिखित परीक्षा 2 फरवरी 2024 को आयोजित की गई। इसमें 7623 सफल अभ्यर्थियों का शारीरिक दक्षता परीक्षा आयोजित किया गया था जिसमें कुल 1275 अभ्यर्थियों का चयन हुआ। 


शारीरिक दक्षता परीक्षा 10 जून से 19 जून तक पटना के शहीद राजेंद्र प्रसाद सिंह उच्च माध्यमिक विद्यालय गर्दनीबाग में लिया गया था। इसमें 6788 अभ्यर्थी शामिल हुए थे जबकि 835 अभ्यर्थी शारीरिक दक्षता परीक्षा में शामिल नहीं हुए। शैक्षणिक योग्यता, शारीरिक दक्षता, आयु और आरक्षण के बाद 3727 अभ्यर्थी अंतिम रूप से चयन के लिए योग्य पाए गए। इन्हीं अभ्यर्थियों में से 1275 का चयन अंतिम रूप से हुआ था।