पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त विवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह Bihar News: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र को भी धनवान बना दिया, छह ठिकानों पर रेड में जमीन के 25 डीड मिले, चाय बगान से लेकर नर्सिंग होम और भी बहुत कुछ.... सुकृष्णा कॉमर्स एकेडमी का कार्यक्रम: ‘प्रतिभा सम्मान समारोह सह ओरिएंटेशन प्रोग्राम 2026’ का भव्य आयोजन “तुमसे सुंदर तो मेरी कामवाली है…” SHO का महिला के साथ अभद्र व्यवहार, वायरल ऑडियो से मचा हड़कंप
04-Jun-2023 09:40 PM
By First Bihar
PATNA: बीजेपी से अलग होकर महागठबंधन के साथ जाने के बाद से ही नीतीश कुमार विपक्षी दलों को बीजेपी के खिलाफ एकजुट करने की मुहिम में लगे हैं। पिछले दिनों नीतीश कुमार ने विभिन्न राज्यों का दौरा कर विपक्ष के नेताओं से मुलाकात की थी और दावा किया था कि बातचीत साकारात्मक हुई है। जिसके बाद 12 जून को पटना में विपक्षी दलों की बड़ी बैठक का ऐलान किया गया था। इस वक्त की बड़ी खबर यह आ रही है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अगुवाई में होने वाली विपक्षी दलों की बैठक स्थगित कर दी गयी है।
बता दें कि राजधानी पटना के ज्ञान भवन में देशभर के विपक्षी नेताओं की बैठक 12 जून को होने वाली थी। जिसमें तमाम दलों के बड़े नेता शामिल होंने वाले थे। लोकसभा चुनाव को लेकर विपक्षी एकता की रणनीति पर चर्चा होनी थी। इसे लेकर JDU प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने कहा था कि 12 जून को पटना में देशभर के विपक्षी नेताओं की बैठक होगी। लेकिन अब यह खबर निकल कर सामने आ रही है 12 जून को होने वाली विपक्षी दलों की बैठक को फिलहाल स्थगित किया गया है। बैठक की तिथि फिर से जारी की जाएगी।
अब इस बैठक का आयोजन 23 जून को किया जा सकता है। बिहार कांग्रेस अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने बीते दिनों यह जानकारी दी थी कि राहुल गांधी विदेश दौरे पर हैं और 12 जून तक उनके लौटने की उम्मीद नहीं है। इसलिए 12 जून की बैठक में वे शामिल नहीं हो सकते। ऐसे में बैठक को स्थगित करने का शायद यही कारण हो सकता है।