बिहार में बड़ा रेल हादसा टला: चलते-चलते अचानक दो भागों में बंट गई मालगाड़ी, बेपटरी होने से बची Bullet Train: बुलेट ट्रेन से बदल जाएगी बिहार की तस्वीर, नई कनेक्टिविटी और रोजगार के खुलेंगे द्वार; इन जिलों को होगा सीधा लाभ Bullet Train: बुलेट ट्रेन से बदल जाएगी बिहार की तस्वीर, नई कनेक्टिविटी और रोजगार के खुलेंगे द्वार; इन जिलों को होगा सीधा लाभ Top Five Tourist Place: 50 की उम्र से पहले घूमने लायक हैं यह 5 अद्भुत जगहें, जाकर घूम आइए.. बदल जाएगा नजरिया Top Five Tourist Place: 50 की उम्र से पहले घूमने लायक हैं यह 5 अद्भुत जगहें, जाकर घूम आइए.. बदल जाएगा नजरिया Bihar News: अब बिहार में बनेंगे AK47 से लेकर कई तरह के अत्याधुनिक हथियार, डिफेंस कॉरिडोर और सेमीकंडक्टर पार्क का एलान Bihar News: अब बिहार में बनेंगे AK47 से लेकर कई तरह के अत्याधुनिक हथियार, डिफेंस कॉरिडोर और सेमीकंडक्टर पार्क का एलान Bihar News: बिहार की धरती पर पहली बार टिशु कल्चर तकनीक से होगी केसर की खेती, इस यूनिवर्सिटी ने हासिल किया पेटेंट Bihar News: बिहार की धरती पर पहली बार टिशु कल्चर तकनीक से होगी केसर की खेती, इस यूनिवर्सिटी ने हासिल किया पेटेंट Patna Crime News: पटना में दिनदहाड़े कारोबारी पर फायरिंग, डिलीवरी बॉय ने चलाई गोली
06-Jul-2021 02:11 PM
PATNA: लंबे समय से बंद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का जनता दरबार अब फिर से शुरू हो रहा है। मुख्यमंत्री का जनता दरबार 12 जुलाई से शुरू होगा। सप्ताह में एक दिन सोमवार को मुख्यमंत्री जनता की समस्याओं का निपटारा करेंगे। इस दौरान कोविड प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन किया जाएगा। गौरतलब है कि बीते दिनों मुख्यमंत्री सचिवालय में बन रहे जनता दरबार के शेड का मुआयना करने सीएम नीतीश गये थे। तभी से यह कयास लगाया जा रहा था कि अब जल्द ही जनता दरबार की शुरुआत होगी।
इसे लेकर मुख्य सचिव त्रिपुरारी शरण ने राज्य के आलाधिकारियों के साथ बैठक की। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कई आवश्यक निर्देश भी दिए। इस बैठक में सभी विभाग के अपर मुख्य सचिव, प्रधान सचिव, गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव, डीजीपी, मुख्यमंत्री सचिवालय के प्रधान सचिव व अन्य अधिकारी शामिल हुए। जिलों से बैठक में डीएम, प्रमंडलीय आयुक्त, आइजी, डीआइजी और एसपी भी मौजूद थे। इससे पहले सोमवार को मंत्रिमंडल सचिवालय की ओर से इसे लेकर जिलों को पत्र भी जारी किया गया था। मुख्य सचिव की बैठक में यह तय हुआ कि 12 जुलाई से प्रत्येक सोमवार को मुख्यमंत्री का जनता के दरबार लगाया जाएगा। जनता दरबार में मुख्यमंत्री बिहार के लोगों की समस्याओं का निपटारा करेंगे।
गौरतलब है कि दिल्ली एम्स में आंखों का ऑपरेशन कराने के बाद मुख्यमंत्री पहली बार अपने आवास से बिना किसी सुरक्षा और काफिले के निकले थे। इस दौरान वे सचिवालय गये जहां जनता दरबार के लिए बने शेड का मुआयना किया। सीएम के अचानक सचिवालय जाने के बाद यह कयास लगाया जा रहा था कि अब जल्द ही जनता दरबार की शुरुआत होगी। कोरोना को लेकर कई महीनों से जनता दरबार नहीं लगाया जा रहा था। लेकिन अब कोरोना का संक्रमण कम होने के बाद फिर से जनता दरबार लगाने का फैसला लिया गया है। 12 जुलाई से अब सप्ताह में एक दिन सोमवार को मुख्यमंत्री का जनता दरबार लगेगा। इस दौरान मुख्यमंत्री बिहार की जनता से रू-ब-रू होंगे और उनकी समस्याएं सुनेंगे।