ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Weather Alert: बिहार के 18 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, आंधी-बारिश के साथ वज्रपात की चेतावनी; 48 घंटे बाद होगा यह बदलाव Bihar Weather Alert: बिहार के 18 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, आंधी-बारिश के साथ वज्रपात की चेतावनी; 48 घंटे बाद होगा यह बदलाव सीएम योगी की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला मौलाना अरेस्ट, यूपी STF ने बिहार से दबोचा; जनसुराज पार्टी से है नाता सीएम योगी की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला मौलाना अरेस्ट, यूपी STF ने बिहार से दबोचा; जनसुराज पार्टी से है नाता बिहार में गन्ना उद्योग को मिली नई रफ्तार, चीनी मिलों के पुनर्जीवन के लिए हुआ बड़ा समझौता; AI तकनीक से बदलेगी किसानों की तकदीर बिहार में गन्ना उद्योग को मिली नई रफ्तार, चीनी मिलों के पुनर्जीवन के लिए हुआ बड़ा समझौता; AI तकनीक से बदलेगी किसानों की तकदीर बिहार के पेंशनधारियों के लिए अंतिम मौका: आज किसी हाल में कर लें यह जरूरी काम, नहीं तो रूक जाएगा पैसा बिहार के पेंशनधारियों के लिए अंतिम मौका: आज किसी हाल में कर लें यह जरूरी काम, नहीं तो रूक जाएगा पैसा बिहार में न्यूनतम मजदूरी में बढ़ोतरी, श्रमिकों को अब मिलेंगे इतने पैसे; इस दिन से लागू होंगे नए दर बिहार में न्यूनतम मजदूरी में बढ़ोतरी, श्रमिकों को अब मिलेंगे इतने पैसे; इस दिन से लागू होंगे नए दर

Home / news / 12 फरवरी को रांची जाएंगे तेजस्वी, झारखंड के नेताओं से पटना में हुई...

12 फरवरी को रांची जाएंगे तेजस्वी, झारखंड के नेताओं से पटना में हुई मुलाकात

02-Feb-2023 09:18 AM

By First Bihar

PATNA : झारखंड में राष्ट्रीय जनता दल को सुदृढ़ व मजबूत करने के लिए बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव आगामी 12 फरवरी को रांची जा रहे हैं। तेजस्वी यहां पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक करेंगे और आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर पार्टी को एकजुट कर बूथ स्तर से लेकर पंचायत स्तर तक मजबूती प्रदान करने का काम करेंगे।


इसी को लेकर अब बीती रात तेजस्वी ने झारखंड के श्रम मंत्री सत्यानंद भोक्ता, प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह, पूर्व सांसद घूरन राम, पूर्व विधायक संजय यादव समेत कई अन्य नेताओं से मुलाकात की है। इन नेताओं की बैठक के बाद जो बात सामने आई है उसके अनुसार तस्वीर झारखंड में पार्टी विस्तार और संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए बैठक भी करेंगे।


बताया जा रहा है कि, तेजस्वी यादव का झारखंड दौरा काफी अहम साबित होगा। तेजस्वी झारखंड में अपने नेताओं को इस बात की टिप्स देंगे कि, संगठन को कैसे मजबूती प्रदान किया जाए। 


आपको बताते चलें कि इससे पहले झारखंड के प्रदेश महासचिव संजय यादव बेलहर के विधायक मनोज यादव ने भी तेजस्वी यादव से मुलाकात की थी। इन लोगों ने बिहार के सहकारिता मंत्री शिक्षा मंत्री से मुलाकात की थी। इस दौरान उन्होंने तेजस्वी को झारखंड की सांगठनिक और राजनीतिक स्थितियों से अवगत कराया था।