ब्रेकिंग न्यूज़

RailOne App : अब घर तक छोड़ेगी रेलवे! इस ऐप से टिकट के साथ बुक करें टैक्सी, रेलवे की नई सुविधा ने बदला सफर का तरीका Zomato से खाना मंगवाना हुआ महंगा, हर ऑर्डर पर अब देनी होगी इतनी प्लेटफॉर्म फीस, जानिए ईद पर घर पहुंचा दिल्ली दंगों का आरोपी शरजील इमाम, 6 साल बाद गांव लौटने पर भावुक हुआ परिवार ईद पर घर पहुंचा दिल्ली दंगों का आरोपी शरजील इमाम, 6 साल बाद गांव लौटने पर भावुक हुआ परिवार Income Tax Rules 2026 : 1 अप्रैल से बदल जाएंगे इनकम टैक्स के नियम! HRA, बच्चों के भत्ते और गिफ्ट पर बड़ा अपडेट, सैलरी वालों को जानना जरूरी बिहार में शराबबंदी का सच: जहरीली शराब पीने से युवक की हालत गंभीर, अब उठ रहा यह सवाल 'मॉडल' पर महाभारत ! भाजपा की भद्द पिटवाने के बाद बैकफुट पर प्रवक्ता, विवाद बढ़ने और JDU से करारा जवाब मिलने के बाद पोस्ट किया डिलीट... दिल्ली पुलिस की बिहार में छापेमारी, पीएम मोदी की AI से आपत्तिजनक तस्वीर पोस्ट करने वाले युवक को दबोचा दिल्ली पुलिस की बिहार में छापेमारी, पीएम मोदी की AI से आपत्तिजनक तस्वीर पोस्ट करने वाले युवक को दबोचा Bihar News : दो मासूमों से छिन गई मां! घर में घुसकर महिला की हत्या, जमीन विवाद बना मौत की वजह

Home / news / 12 दफे वैक्सीन लेने वाले ब्रह्मदेव मंडल को मिली बेल, गिरफ्तारी के डर...

12 दफे वैक्सीन लेने वाले ब्रह्मदेव मंडल को मिली बेल, गिरफ्तारी के डर से भागे-भागे फिर रहे थे, आत्महत्या की भी दी थी धमकी

17-Jan-2022 02:43 PM

MADHEPURA: 12 दफे वैक्सीन लेने वाले मधेपुरा के औराय गांव के ब्रह्मदेव मंडल को पुलिस ने बेल दे दिया। ब्रह्मदेव मंडल आज मधेपुरा के पुरैनी थाने में पहुंचे थे जहां थाने से ही उन्हें बेल मिल गई।


12 दफे कोरोना का टीका लेने के बाद पूरे देश में इनकी चर्चा होने लगी। जिसके बाद चिकित्सा पदाधिकारी डा .विनयकृष्ण प्रसाद ने पुलिस थाने में ब्रह्मदेव के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराया। ब्रह्मदेव पर धोखधड़ी और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का मामला दर्ज कराया गया। जब से उनके खिलाफ केस दर्ज हुआ तब से वे डरे सहमें थे। अपना मोबाइल बंद कर वे भागे-भागे फिर रहे थे।


बीते दिनों पुलिस ने ब्रह्मदेव मंडल के घर छापेमारी की थी। भारी संख्या में पुलिस ने ब्रह्मदेव मंडल के घर पर छापा मारने पहुंचे थे। हालांकि मंडल अपने घर पर नहीं मिले। ब्रह्मदेव मंडल के परिजन कह रहे थे कि छापेमारी के दौरान पुलिस ने बहुत बदसलूकी की। उनकी पत्नी निर्मली देवी ने कहा था कि उनके पति औऱ परिवार के साथ ऐसा व्यवहार किया जा रहा है जैसे वे बहुत बड़े अपराधी हों। 


उनकी पत्नी निर्मली देवी ने कहा था कि पुलिस वाले दरवाजा तोड़कर घर में घुस गए थे। जिससे पूरा परिवार दहशत में है। निर्मली देवी ने कहा कि अपना स्वास्थ्य ठीक करने के लिए उनके पति ने 12 दफे कोरोना की वैक्सीन ली। उनके पति को कई बीमारी थी लेकिन वैक्सीन लेने के बाद बीमारी ठीक होती गयी तो वे डोज लेते गए। पुलिस ऐसे धमका रही है जैसे पूरे परिवार ने बड़ा अपराध किया हो। पुलिस की छापेमारी के बाद ब्रह्मदेव मंडल ने धमकी भी दी थी कि यदि उन्हें गिरफ्तार किया गया या मुकदमा चलाया गया तो वो आत्महत्या कर लेंगे।  


आत्महत्या की धमकी दिए जाने के बाद पुलिस ने ब्रह्मदेव मंडल को पुरैनी थाने में हाजिर होने का नोटिस जारी किया था। जिसके बाद वो आज सोमवार को पुरैनी थाने पहुंचे जहां केस के अनुसंधानकर्ता उदय तिर्की जाकर मिले। जिसके बाद केस के आईओ ने विहित प्रक्रिया को पूरा करते हुए उन्हें थाने से ही बेल दे दी। बेल मिलने की जानकारी पुरैनी थानाध्यक्ष दीपक चंद्र दास ने दी है।