ब्रेकिंग न्यूज़

दिल्ली में महिला ने काटा लिव-इन पार्टनर का प्राइवेट पार्ट, बिहार के कटिहार जिले के लिए रवाना हुई पुलिस सिमराहा गोलीकांड में शामिल दो और शूटर गिरफ्तार, दो लाख में हुआ था सौदा पटना के करबिगहिया स्थित एक घर में लगी आग: लकवा ग्रस्त महिला की झुलसकर मौत, एक बुजुर्ग घायल 27 साल बाद थलपति विजय की पत्नी संगीता ने मांगा तलाक, एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप बिहार पुलिस सप्ताह पर बगहा पुलिस केंद्र में लगा रक्तदान शिविर: कई पुलिस कर्मियों ने किया ब्लड डोनेट, कहा- रक्तदान महादान मुजफ्फरपुर में 12 लाख की कपड़ा चोरी का खुलासा, पूर्वी चंपारण से दुकानदार गिरफ्तार Bird Flu in Patna: पटना में बर्ड फ्लू की पुष्टि से हड़कंप, संक्रमित क्षेत्र में हजारों मुर्गियां मारी गईं; एक सप्ताह के लिए Zoo बंद Bird Flu in Patna: पटना में बर्ड फ्लू की पुष्टि से हड़कंप, संक्रमित क्षेत्र में हजारों मुर्गियां मारी गईं; एक सप्ताह के लिए Zoo बंद बांका में ‘विकसित भारत युवा संसद 2026’ का आयोजन, 132 युवाओं ने लिया भाग बिहारियों को बड़ी राहत: होली के लिए पहले दिन 51 बसों का हुआ परिचालन, तीन दिन में हजारों प्रवासी पहुंचे घर

जेडीयू का दो टूक : बिहार में नीतीश के अलावा कोई विकल्प नहीं, मोदी-शाह के फैसले पर भरोसा

18-Sep-2019 05:52 PM

By 3

PATNA : 2020 के विधानसभा चुनाव में एनडीए का चेहरा सिर्फ और सिर्फ नीतीश कुमार होंगे। जेडीयू ने नीतीश कुमार के चेहरे पर उठ रहे तमाम सवालों पर दो टूक ऐलान कर डाला है। जेडीयू प्रवक्ता राजीव रंजन ने कहा है कि बिहार में नीतीश कुमार को छोड़कर कोई और विकल्प नहीं है लिहाजा 2020 में नीतीश कुमार ही नेतृत्व का चेहरा होंगे। जेडीयू प्रवक्ता राजीव रंजन ने कहा है कि नीतीश कुमार को छोड़कर कोई और नहीं कर सकता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह और सुशील मोदी सरीखे नेता इस बात को भलीभांति समझते हैं। जेडीयू को इन नेताओं के फैसले पर पूरा भरोसा भी है इसलिए बीजेपी के छुटभैये बनेताओं का बयान नेतृत्व पर कोई मायने नहीं रखता। आपको बता दें कि बीजेपी के अंदर खाने से कई नेताओं ने नीतीश कुमार के नेतृत्व की बजाय बीजेपी के किसी चेहरे को 2020 के लिए आगे करने की मांग रखी है। बीजेपी एमएलसी संजय पासवान ने सबसे पहले नीतीश कुमार को केंद्र की राजनीति में जाने की सलाह दी थी जिसके बाद से बिहार की सियासत में इस बात को लेकर बहस छिड़ी हुई है कि 2020 में एनडीए का नेतृत्व कौन करेगा? बीजेपी नेताओं के बयान पर सख्त रुख अपनाते हुए जेडीयू ने अब खरी-खरी सुना डाली है। पटना से राहुल सिंह की रिपोर्ट