ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश BREAKING: जेडीयू ने मानी राज्यसभा जाने की चर्चा, विजय चौधरी बोले – फैसला नीतीश कुमार ही लेंगे Nitish Kumar : CM नीतीश के कुर्सी छोड़ने की खबर से भूचाल! JDU के अंदर भारी आक्रोश...कल सुबह CM हाउस के बाहर समर्थकों का होगा बड़ा जुटान... Bihar politics : बिहार में राजनीतिक हलचल तेज, अमित शाह कल पहुंचेंगे पटना; नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए कल भरेंगे नामांकन ! Bihar News : फाइनल मुहर: नीतीश कुमार कल राज्यसभा के लिए दाखिल करेंगे नामांकन, अगला मुख्यमंत्री BJP का, JDU से होंगे 2 डिप्टी सीएम Holi day accident : NH-31 पर होली के दिन दर्दनाक हादसा: एक की मौत, दो गंभीर घायल Bihar Politics : क्या नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा? बिहार के अगले मुख्यमंत्री की रेस में सोशल मीडिया पर होने लगी इन नामों की चर्चा, आप भी जान लें ... अबीर-गुलाल के बीच गूंजी गोली की आवाज: बिहार में होली के दिन ट्रक चालक की हत्या, परिवार में मचा कोहराम Bihar News: हो गया ऐलान... निशांत अब JDU का काम देखेंगे, पार्टी में विधिवत कल होंगे शामिल

118 कैडेट्स हुए पास आउट : गया में पासिंग आउट परेड का आयोजन

08-Jun-2024 04:42 PM

By First Bihar

GAYA : बोधगया के पहाड़पुर गांव स्थित ऑफिसर्स ट्रेनिंग अकादमी (OTA) के प्रांगण में शनिवार को 25वीं पासिंग आउट परेड का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में सेना उप प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी शामिल हुए। उन्होंने परेड की सलामी ली। इस दौरान कुल 118 जेंटलमैन कैडेट्स पास आउट हुए।


इस कार्यक्रम में कैडेट्स की फैमिली के अलावा कई सैन्य अधिकारी भी मौजूद थे। इस दौरान पिपिंग सेरेमनी का भी आयोजन किया गया। जहां जवानों ने एक-दूसरे को गले लगाकर बधाईयां दी। वहीं अभिभावकों ने कैडेट्स के कंधे पर बैच लगाकर खुशियां मनाई। इस मौके पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए सेना उप प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने कहा कि आज बड़ा ही गौरव का दिन है। कुल 118 जेंटलमैन कैडेट्स सैन्य अधिकारी बने हैं। अब ये देश के विभिन्न सैन्य संस्थानों में जाकर अपनी सेवाएं देंगे।


 उन्होंने जेंटलमैन कैडेट्स के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कहा कि आप पर देश को नाज है। आप सैन्य संस्थाओं को ऊंचाइयों तक ले जाएंगे, ऐसी हमारी कामना है। उन्होंने आगे कहा कि आपका जीवन अनुशासित होना चाहिए। हमें उम्मीद है कि देश की सेवा के लिए आप हमेशा तैयार रहेंगे। देश की गरिमा और एकता को बनाए रखने का आप काम करेंगे। इस मौके पर कैडेट्स की फैमिली भी मौजूद थी, जो काफी खुश थे। उन्होंने एक-दूसरे को मिठाईयां खिलाकर अपनी खुशी का इजहार किया।