ब्रेकिंग न्यूज़

मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर

Home / news / 11 जुलाई को पटना में शिक्षकों का हल्लाबोल, नई नियमावली के खिलाफ विधायक...

11 जुलाई को पटना में शिक्षकों का हल्लाबोल, नई नियमावली के खिलाफ विधायक आवास को घेरेंगे

25-Jun-2023 04:08 PM

By VISHWAJIT ANAND

PATNA: बिहार सरकार की नई अध्यापक नियुक्ति नियमावली का विरोध थमने का नाम नहीं ले रहा है। शिक्षक अभ्यर्थी और शिक्षक संघ नई नियमावली का लगातार विरोध कर रहे हैं। इस नियमावली के खिलाफ बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ के लोग आगामी 11 जुलाई को पटना में विधायकों के आवास का घेराव करेंगे।


बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ के महासचिव शत्रुघ्न प्रसाद सिंह ने कहा है कि असंवैधानिक अध्यापक नियुक्ति नियमावली 2023 के के खिलाफ बीते 1 मई से सत्याग्रह कार्यक्रम चलाए जाने के बावजूद उनकी बातों को नहीं सुना जा रहा है और सरकार बातचीत के लिए तैयार नहीं हैं। ऐसे में विवश होकर विधानमंडल सत्र के दूसरे दिन 11 जुलाई को शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया है।


उन्होंने बताया कि विधानमंडल के 100 से भी ज्यादा माननीय सदस्यों ने बिना शर्त राज्य कर्मी का दर्जा देने का लिखित समर्थन किया है और मुख्यमंत्री को भी समर्थन पत्र भेजा है।विधानमंडल के इस सत्र में सरकार जबतक शिक्षकों को राज्य कर्मी का दर्जा देने की घोषणा नहीं करेगी तब तक विधायकों के आवास पर उस क्षेत्र के शिक्षक डेरा डालेंगे। हजारों हजारों की संख्या में शिक्षक 11 जुलाई को पटना पहुंचेंगे।