Bihar Greenfield Airport: बिहार के इस ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट को मिली रफ्तार, 4228 एकड़ जमीन चिन्हित, जल्द शुरू होगा निर्माण Bihar Greenfield Airport: बिहार के इस ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट को मिली रफ्तार, 4228 एकड़ जमीन चिन्हित, जल्द शुरू होगा निर्माण मोकामा लूट कांड का खुलासा: जनसुराज पार्टी का नेता निकला मास्टरमाइंड, BSF के पूर्व जवान समेत तीन गिरफ्तार मोकामा लूट कांड का खुलासा: जनसुराज पार्टी का नेता निकला मास्टरमाइंड, BSF के पूर्व जवान समेत तीन गिरफ्तार Crime News: सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलते ही अलर्ट हुई पुलिस; सर्च ऑपरेशन जारी Crime News: सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलते ही अलर्ट हुई पुलिस; सर्च ऑपरेशन जारी Bihar Crime News: बिहार के इस थाने पर जन संवाद के दौरान किन्नरों का हंगामा, छेड़खानी के विरोध में किया बवाल; पुलिस पर लगाए यह आरोप T20 World Cup 2026: वर्ल्ड कप की शुरुआत से पहले भारत को झटका, हर्षित राणा की प्लेइंग 11 में शामिल होने पर संकट बिहार के युवाओं के लिए अच्छी खबर: पटना में इस दिन लगने जा रहा विशेष जॉब कैंप, देश की नामी कंपनियों में नौकरी का सुनहरा मौका बिहार के युवाओं के लिए अच्छी खबर: पटना में इस दिन लगने जा रहा विशेष जॉब कैंप, देश की नामी कंपनियों में नौकरी का सुनहरा मौका
22-Jan-2024 07:15 PM
By First Bihar
MUNGER: अयोध्या में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा को यादगार बनाने को लेकर मुंगेर में राम भक्तों ने कई कार्यक्रम आयोजित किये। मुंगेर के विजय चौक पर राम भक्तों के द्वारा श्रीराम चाय भंडार का स्टॉल लगाया गया। जहां चाय पीने के लिए एक शर्त रखा गया था। वो शर्त यह था कि जो व्यक्ति कॉपी में 11 बार राम-राम लिखेगा उन्हें निःशुल्क चाय दी जाएगी।
वहीं टी स्टॉल पर चाय पीने वालों की भारी भीड़ उमड़ गई। यहां आए लोगों में महिला भी शामिल थी। जिन्होंने 11 बार राम-राम लिखा और चाय का लुफ्त उठाया। राम भक्त संजय कुमार बबलू का कहना था कि चाय तो एक बहाना था राम भक्तों से राम-राम लिखवाना था। इस दौरान सभी राम भक्तों का उत्साह देखते ही बन रहा था। टी स्टॉल का नाम श्रीराम चाय भंडार रखा गया था। जहां बैनर पर यह लिखा गया था कि 11 बार राम-राम लिखिये और चाय का आनंद लीजिए। टी स्टॉल लगाने वाले संजय बबलू का कहना था कि चाय तो एक बहाना था 11 बार राम-राम लिखाना था। आज हजारों लोगों ने अपने हाथों से 11 बार राम-राम लिखकर चाय का आनंद लिया।
अयोध्या में रामलला के विराजमान होने की खुशी में आज ही के दिन मुंगेर के जमालपुर प्रखंड में नवनिर्मित हनुमान मंदिर में हनुमान की प्रतिमा का भी प्राण प्रतिष्ठा किया गया। वही इस मौके पर अखंड रामधुन सहित कई धार्मिक अनुष्ठानों का भी आयोजन हुआ। मुंगेर जमालपुर प्रखंड के शांतिनगर में आज नवनिर्मित हनुमान मंदिर में हनुमान की प्रतिमा का प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन किया गया। इसे लेकर आज सैकड़ों की संख्या में राम भक्त प्राण प्रतिष्ठा के लिए मंदिर में पहुंचे थे । जहां लोगों ने हाथों में भगवा ध्वज ले रखा था और जयश्री राम और जय हनुमान के नारे लगाते दिखे।
लोगों में जहां रामलला के विराजमान होने की खुशी थी तो उसी दिन जमालपुर के सूर्य मंदिर में हनुमान की प्रतिमा के प्राण प्रतिष्ठा का उत्साह भी था। मंदिर के पुजारी कृष्ण मोहन झा ने बताया की आज बहुत ही शुभ दिन है। आज के दिन जहां रामलला अयोध्या में विराजमान हुए वही आज ही के दिन जमालपुर में भी नव निर्मित हनुमान मंदिर में हनुमान के प्रतिमा का प्राण प्रतिष्ठा किया गया।




