ब्रेकिंग न्यूज़

खुले में मांस-मछली कारोबार बैन: निगम ने चलाया सख्त अभियान, 686 दुकानों पर रोक, नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई Bihar News: 'अगला CM अगर नीतीश कुमार के रास्तों पर नहीं चले तो टिक नहीं पाएगा...', मांझी ने अपना अनुभव साफ-साफ बता दिया Bihar News: बिहार प्रशासनिक सेवा के 1634 अफसरों में नंबर-1 पर कौन ? नीतीश सरकार ने अधिकारियों की सिविल लिस्ट का किया प्रकाशन... Bihar DCECE 2026 : बिहार के स्टूडेंट के लिए खुशखबरी , डिप्लोमा और पैरामेडिकल समेत इन कोर्स में एडमिशन का सुनहरा मौका; आवेदन शुरू – जल्दी करें अप्लाई बिहार में बेखौफ हुए अपराधी: व्यवसायी के घर को निशाना बनाकर की ताबड़तोड़ फायरिंग, इलाके में दहशत BIHAR POLICE : थानेदार का फायरिंग का पुराना रिकॉर्ड, मुजफ्फरपुर के तीन थाना क्षेत्रों में कर चुका है फायरिंग; गायघाट गोलीकांड के बाद विवादों में SHO अजब प्रेम की गजब कहानी: जिगरी दोस्त की पत्नी पर आया युवक का दिल, पति ने करा दी शादी BIHAR NEWS : अचानक ब्रेक से ट्रकों की टक्कर, खलासी की मौत, चालक गंभीर Bihar Crime: चाय पी रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या: बहन की शादी में शामिल होने आया था घर, परिजनों ने सड़क किया जाम Bihar News : सम्राट मॉडल कहने पर भड़का JDU, BJP को मिला करारा जवाब - तब तो कहिएगा की मदन सहनी मॉडल? बिहार में एक ही मॉडल वो है....

Home / news / अब 10 के बदले 11 अंकों का होगा आपका मोबाइल नंबर, जानिए पूरी...

अब 10 के बदले 11 अंकों का होगा आपका मोबाइल नंबर, जानिए पूरी डिटेल

30-May-2020 03:16 PM

DESK : अभी हमारा मोबाइल नंबर 10 अंको का होता है, लेकिन अब जल्द ही यह 11 अंकों का हो सकता है.  टेलिकॉम रेग्युलेटरी ऑफ इंडिया  ने इसकी मंजूरी दे दी है. शुक्रवार को TRAI मे 11 अंकों के मोबाइल नंबर को इस्तेमाल करने का प्रस्ताव जारी कर दिया है.

इसके पीछे का कारण बताते हुए TRAI  ने कहा कि  10 अंकों वाले मोबाइल नंबर को 11 अंकों वाले मोबाइल नंबर से बदलने पर देश में ज्यादा नंबर उपलब्ध कराए जा सकते हैं.इसके साथ ही अपने प्रस्ताव में ट्राई के तरफ से बताया गया कि देश में मोबाइल नंबर का पहला अंक अगर 9 रखा जाए तो 10 से 11 अंकों के मोबाइल नंबर पर स्विच होने से देश में कुल 1000 करोड़ नंबर्स की क्षमता हो जाएगी. 

वहीं ट्राई के अनुसार 11 नंबर का मोबाइल नंबर  70 फीसदी यूटिलाइजेशन और मौजूदा पॉलिसी के साथ 700 करोड़ कनेक्शन होने तक के लिए काफी है.इसके साथ ही  TRAI ने फिक्स्ड लाइन से कॉल करते वक्त मोबाइल नंबर के आगे '0' लगाने की भी बात कही है. फिलहाल फिक्स्ड लाइन कनेक्शन से इंटर-सर्विस एरिया मोबाइल कॉल्स करने के लिए पहले '0' लगाना पड़ता है. जबकि मोबाइल से लैंडलाइन से बिना शुरुआत में '0' लगाए भी कॉल किया जा सकता है.