IRCTC fine : पटना- टाटा वंदे भारत में यात्रियों को परोसा गया खराब खाना, अब रेलवे ने लिया एक्शन; IRCTC और वेंडर पर लगाया लाखों का जुर्माना Bihar school : बिहार के स्कूलों में अब हर सुबह राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ से होगी शुरुआत – जानें नए निर्देश और नियम बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध
11-Dec-2024 02:49 PM
By First Bihar
DELHI: आगामी 14 दिसंबर को बॉलीवुड के लेजेंडरी एक्टर राज कपूर की 100वीं जयंती है। इस खास मौके को और भी खास बनाने के लिए कपूर फैमिली ने बड़ी प्लानिंग कर रखी है। 14 दिसंबर को फिल्म फेस्टिवल का आयोजन होने वाला है। इवेंट से पहले पूरी कपूर फैमिली ने कुछ दिन पहले दिल्ली जाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की थी। इस मुलाकात की तस्वीरें सामने आई हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के बाद करीना कपूर ने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इस मौके पर पीएम मोदी ने करीना कपूर के दोनों बच्चों को स्पेशल गिफ्ट दिया है। पीएम मोदी से मिलने वालों में करीना कपूर, नीतू कपूर, आलिया भट्ट, रणबीर कपूर, करिश्मा कपूर, सैफ अली खान समेत कपूर फैमिली के कई लोग शामिल थे।
करीना कपूर ने इस खास मुलाकात की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की है। इस दौरान पीएम मोदी किसी कागज पर सिग्नेचर करते दिख रहे हैं। उनके सामने करीना कपूर नजर आ रही हैं। इस पेपर पर करीना और सैफ अली खान के दोनों बेटों जेह और तैमूर के नाम लिखे हुए हैं। पीएम मोदी ने दोनों के नाम के नीचे साइन किया है। करीना कपूर ने अपने दोनों बेटों के लिए पीएम मोदी से यही गिफ्ट मांगा था।

