BIHAR NEWS : बिहार की राजनीति में बड़ा खेल : कांग्रेस विधायक सुरेंद्र कुशवाहा पहुंचे मंत्री अशोक चौधरी के घर; क्या होने वाला है बड़ा उलटफेर? बिहार की 26 NH परियोजनाओं का जल्द शुरू होगा काम, भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया हुई तेज बिहार की 26 NH परियोजनाओं का जल्द शुरू होगा काम, भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया हुई तेज Bihar Board 10th Result 2026 : कुछ देर में जारी होंगे मैट्रिक परीक्षा के नतीजे, यहां जानें पूरी जानकारी और फेल होने पर क्या है विकल्प घर के बाहर खेल रही चार साल की मासूम को मारी गोली, सिर के आर-पार हुई बुलेट; हालत नाजुक Bihar police : अब नहीं लगेगा थाने का चक्कर! ऑनलाइन मिलेंगी 11 बड़ी सुविधाएं, यह स्मार्ट पोर्टल बना गेमचेंजर बिहार के तीन लापरवाह थानेदार पर गिरी गाज, एसपी ने ले लिया बड़ा एक्शन; पुलिस महकमे में मचा हड़कंप Bihar News : पटना में अब घर बैठे मिलेगी जिंदा मछली! 10 जगहों पर खुलेंगे मॉडर्न फिश आउटलेट, देखें पूरी लिस्ट Amazon Parcel Scam : Amazon पार्सल में शराब का खेल! मछली दाना के नाम पर 314 लीटर तस्करी का खुलासा; पढ़िए पूरी खबर Bihar Accident : शराब लदी कार का कहर! दुकान खोल रहे बुजुर्ग को रौंदा, मौत के बाद ग्रामीणों ने किया सड़क जाम
09-Jun-2024 03:24 PM
By First Bihar
DESK : राजधानी नई दिल्ली में शपथ ग्रहण से पहले नरेंद्र मोदी ने संभावित मंत्रियों के साथ पहली बैठक की है। जिसकी तस्वीरें सामने आई हैं। इस बैठक में नरेंद्र मोदी ने कहा कि हमारे पांच साल का रोडमैप तैयार है। इस दौरान उन्होंने 100 दिन के रोडमैप पर भी चर्चा की और उसे लागू करने के निर्देश दिए। पीएम मोदी ने अपनी कैबिनेट के नए सहयोगियों से कहा कि 100 दिन में एजेंडा की कार्ययोजना को जमीन पर उतारना है। इसी के साथ पेंडिंग योजनाओं को भी पूरा करना है।
नरेंद्र मोदी ने कहा कि आपको जो मंत्रालय मिलेगा, उसका काम जल्द से जल्द पूरा किया जाए, इसकी चिंता कीजिएगा। इस बैठक में मोदी ने कहा कि पांच साल का रोडमैप भी तैयार है। आप उस पर जी-जान से जुट जाइए। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार का लक्ष्य है कि साल 2047 में भारत को पूरी तरह से विकसित भारत बनाना है। जनता को एनडीए पर जो भरोसा है, उसे और अधिक मजबूत करना है।
पीएम मोदी की बैठक में जो सांसद प्रधानमंत्री आवास पहुंचे, उनमें सर्बानंद सोनोवाल, चिराग पासवान, अन्नपूर्णा देवी, मनोहर लाल खट्टर, शिवराज सिंह चौहान, भागीरथ चौधरी, किरेन रिजिजू, जितिन प्रसाद, एचडी कुमारस्वामी, ज्योतिरादित्य सिंधिया, निर्मला सीतारमण, रवनीत बिट्टू, अजय टमटा, राव इंद्रजीत सिंह, नित्यानंद राय, जीतनराम मांझी, धर्मेंद्र प्रधान, गजेंद्र सिंह शेखावत, हर्ष मल्होत्रा, एस जयशंकर, सीआर पाटिल, ललन सिंह, गिरिराज सिंह व कृष्णपाल गुर्जर आदि शामिल थे।
वहीं, लोकसभा चुनाव जीतने वाले पूर्व मुख्यमंत्री जैसे शिवराज सिंह चौहान, बसवराज बोम्मई, मनोहर लाल खट्टर, जीतनराम मांझी और सर्बानंद सोनोवाल सरकार में शामिल होने के दावेदार हैं। इस बैठक में भाजपा की तरफ से राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, अमित शाह, निर्मला सीतारमण, अश्विनी वैष्णव, पीयूष गोयल, मनसुख मांडवीया, अर्जुन राम मेघवाल, शिवराज सिंह चौहान, अन्नामलई सुरेश गोपी, मनोहर लाल खट्टर, सर्वानंद सोनवाल, किरण रिज्जू, राव इंद्रजीत, जितेंद्र सिंह कमलजीत सेहरावत का नाम प्रमुख रूप से शामिल थे।