PMCH और NMCH में फ्लाइंग स्क्वायड की रेड, पकड़ा गया दलाल सफाईकर्मी टर्मिनेट बिहार से लापता 3 नाबालिग बच्चियां दिल्ली से बरामद, पुलिस ने किया परिजनों के हवाले गुलज़ारबाग़ प्रिंटिंग प्रेस के दुर्लभ दस्तावेजों का डिजिटलीकरण, मुख्य सचिव ने किया निरीक्षण बदहाली का आलम देखिये: दिन के उजाले में मरीज का मोबाइल टॉर्च की रोशनी में हुआ ईलाज कैमूर में जहरीला बीज खाने से 8 बच्चे बीमार, भभुआ सदर अस्पताल में भर्ती मधेपुरा में BPSC की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत, किराए के कमरे में मिली लाश, इलाके में सनसनी Bihar News: CM नीतीश का बड़ा ऐलान, बाकी बचे इन 213 प्रखंडों में तुरंत खुलेंगे कॉलेज,जुलाई 2026 से शुरू होगी पढ़ाई... पटना का नाम पाटलिपुत्र करने की मांग, उपेंद्र कुशवाहा ने राज्यसभा में उठाया मुद्दा प्रेमिका से मिलने आए प्रेमी को लोगों ने बना दिया दूल्हा, सुपौल में ‘पकड़ौआ विवाह’ का वीडियो वायरल शेखपुरा में फर्जी लोन ऐप गिरोह का भंडाफोड़, साइबर पुलिस ने 5 ठगों को किया गिरफ्तार
06-Mar-2024 08:23 PM
By First Bihar
VAISHALI: वैशाली लोकसभा क्षेत्र अन्तर्गत पटेढी बेलसर प्रखंड में चकलमुदिन और मिश्रोलिया अफजलपुर पंचायत में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की सभा हुई। जिसमें लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रदेश प्रचार प्रसार प्रमुख एवं जिला प्रभारी संजय कुमार सिंह ने सभा को संबोधित किया। संजय सिंह ने लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के बिहार फर्स्ट एंड बिहारी फर्स्ट को विस्तार रूप से बताया।
वही चिराग पासवान के विजन से भी लोगों को अवगत कराया। वैशाली प्रखंड के सभी लोगों को लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के विचारधारा से जुड़ने को कहा और संगठन को मजबूत करने की बात दोहराई। 10 मार्च को लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का वैशाली लोक सभा के अंतर्गत साहेबगंज हाई स्कूल के प्रांगण में होने वाली "जन आशीर्वाद महासभा '' की तैयारी को लेकर पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए भी महत्वपूर्ण बैठक की। उन्होंने लोगों को "जन आशीर्वाद महासभा" में आने का न्योता दिया। इस कार्यक्रम को लेकर कार्यकर्ता काफी उत्साहित नजर आएं।
उन्होंने लोगों को बिहार फर्स्ट और बिहारी फर्स्ट के बारे में बताया। इस बैठक मैं पटेढ़ी बेलसर प्रखंड अध्यक्ष अजेश कुमार सिंह, प्रखंड उपाध्यक्ष कन्हैया कुमार, प्रखंड सचिव विनय कुमार, प्रखंड प्रभारी वैशाली डॉ रजनीश सिंह पंचायत अध्यक्ष(चकलमुदिन) निर्मला देवी,पंचायत अध्यक्ष (मिश्रोलियां अफजलपुर) अखिलेश पासवान और भी लोग मौजूद थे।
