ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : 125 यूनिट फ्री का वादा… और अब महंगी बिजली! तेजस्वी यादव ने पूछे सवाल, कहा - क्या बिहार की जनता से हो रही है बड़ी वसूली? Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च BIHAR NEWS : 16 कट्ठा जमीन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, विधायक-प्रमुख हुए आमने-सामने; इलाके में दहशत Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र Bihar News : पटना वालों ध्यान दें! NH-30 पर बढ़ गया टोल टैक्स, अब पटना–बख्तियारपुर सफर करना होगा महंगा; नई दरें लागू – जानिए पूरा अपडेट Bihar News : बक्सर में रेलवे का मेगा बदलाव! गाजीपुर और वाराणसी का सफर होगा आसान, यात्रियों को मिलेगा डायरेक्ट हाई-स्पीड कनेक्शन मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा

Home / news / 10 मई को काला दिवस मनाएगी RLSP, क्वॉरेंटाइन सेंटर पर मीडिया की पाबंदी...

10 मई को काला दिवस मनाएगी RLSP, क्वॉरेंटाइन सेंटर पर मीडिया की पाबंदी लगाने का करेगी विरोध

08-May-2020 05:06 PM

PATNA: आरएलएसपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने अपने गांव जावज से फेसबुक लाइव आकर मीडिया और आरएलएसपी के कार्यकर्ताओं को संबोधित किया. कुशवाहा ने कहा कि बिहार सरकार कोरोना जैसी महामारी से निपटने में नाकाम साबित हो रही है. क्वॉरेंटाइन सेंटर पर मीडिया की एंट्री पर रोक के विरोध में आरएलएसपी 10 मई को काला दिवस मनाएगी. 

कुशवाहा ने कहा कि क्वॉरेंटाइन सेंटर का हाल इतना बुरा है जहां सिर्फ खानापूर्ति हो रही है. इस बदहाली का सच उजागर करने वाले मीडिया के लोगों पर पाबंदी लगाकर राज्य सरकार ने विचित्र निर्णय लिया है. बिहार सरकार ने क्वॉरेंटाइन सेंटर पर मीडिया के लोगों का प्रवेश वर्जित कर दिया है. ऐसा निर्णय सीधा लोकतंत्र पर हमला है जिसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है. ऐसे निर्णय की जितनी निंदा की जाए कम है.


कुशवाहा ने सरकार को दिया सुझाव

- बिहार से बाहर फंसें मजदूरों जो घर वापसी चाहते हैं, को बुलाने की त्वरित कार्रवाई की जाए तथा जो स्वेच्छा से वहां ही रुकना चाहें. उनके खाते में ही उतनी रकम डाल दी जाये जितनी उनको ट्रेन से लाने के क्वॉरेंटाइन करने आदि पर खर्च हो जाता है. यह ख़र्च सरकारी आंकड़े के अनुसार प्रत्येक व्यक्ति पर कम से कम दस हजार रुपए का होता है. प्रति व्यक्ति दस हजार रुपए की राशि सभी के खाते में डालने की व्यवस्था की जाए. 

- बिहार में रह रहे वैसे लोग जिनके खाते में अबतक मात्र एक हजार रुपए दिया गया है, उन्हें दूसरी क़िस्त की राशि भी शीघ्र उपलब्ध करवाई जाए.

- राज्य में रोजगार की उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु ठोस योजना बनाई जाए.

- किसानों के नुकसान की भरपाई हेतु ठोस ,पर्याप्त एवम त्वरित कार्रवाई की जाए.

- क्वरेंटीन सेंटर से खबर संग्रहित करने से मीडिया कर्मियों को प्रतिबंधित करने के लोकतंत्र विरोधी आदेश को अविलंब वापस किया जाए. 


काला दिवस

आरएलएसपी मीडिया कर्मियों पर लगाए गए प्रतिबंध के खिलाफ 10 मई को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक राज्य व्यापी "काला दिवस" मनाएगी. उस दिन पार्टी के साथी मुंह पर काला पट्टी बांध कर बोर्ड के साथ धरना सत्याग्रह पर बैठेंगे. कुशवाहा ने आम जनों से यह आग्रह किया कि लॉकडाउन के नियमों का सख्ती से पालन किया जाए ताकि इस महामारी के संक्रमण को रोक पाना संभव हो. कोरोना संक्रमण के मामलों में पूरे देश में तेजी से वृद्धि हो रही है और लोगों की सजगता इससे बचाव के लिए जरूरी है. प्रदेश मुख्य प्रवक्ता अभिषेक झा ने कहा कि अपनी नाकामी छिपाने के लिए बिहार सरकार ने क्वॉरेंटाइन सेंटर पर मीडिया की एंट्री पर पाबंदी लगाई है. जिसका पार्टी विरोध करेगी.