ब्रेकिंग न्यूज़

Chaiti Chhath 2026 : चैती छठ के समापन पर मातम: पटना समेत कई जिलों में डूबने से मौतें, अर्घ्य के बीच हादसे मरीन ड्राइव पर तेज रफ्तार का कहर: बुलेट और जुगाड़ गाड़ी की भीषण टक्कर, चालक की दर्दनाक मौत आवाज़ उठाई तो बरसी लाठियां! बिहार के इस जिले में छेड़खानी के विरोध पर हिंसा, लोग सहमे Railway News : रेलवे कर्मचारियों के लिए खुशखबरी! राम नवमी से पहले सरकार का बड़ा फैसला; जानें फायदे Patna News : रामनवमी पर पटना लॉक! महावीर मंदिर जाने से पहले जरूर पढ़ लें ये ट्रैफिक अपडेट; जानें नया रूट प्लान Bihar News : आधार बनवाना हुआ मुश्किल! UIDAI के फैसले से छात्रों की बढ़ी परेशानी, जानिए क्या है नया अपडेट Bihar Politics : जेडीयू में बगावत! सांसद गिरधारी यादव की सदस्यता पर संकट, अपनी ही पार्टी ने उठाई अयोग्यता की मांग BIHAR NEWS : मोकामा में बवाल! आरोपी को पकड़ने गई पुलिस पर हमला, दारोगा लहूलुहान Bihar News : घर बनाने से पहले पढ़ लें ये खबर! बिहार में बदल गए निर्माण के नियम, सरकार ने जारी किया नया आदेश; यह सुविधाएं भी होगी ऑनलाइन BIHAR NEWS : राजस्व अधिकारियों को अल्टीमेटम, आज काम पर नहीं लौटे तो जाएगी नौकरी; सरकार बोली- अब नहीं चलेगी हड़ताल

Home / news / INDIAN ARMY : 10 दिसम्बर से होने वाली अग्निवीर भर्ती रैली स्थगित, जल्द...

INDIAN ARMY : 10 दिसम्बर से होने वाली अग्निवीर भर्ती रैली स्थगित, जल्द जारी होगा नया डेट

24-Nov-2024 07:14 AM

By First Bihar

PATNA : भारतीय सेवा के तरफ से 10 दिसंबर को होने वाली अग्निवीर भर्ती रैली को स्थगित कर दिया गया है। जल्द ही इस भर्ती प्रक्रिया को लेकर नई तारीख का ऐलान किया जाएगा। दरअसल, भर्ती कार्यालय दानापुर की ओर से न्यू केएलपी ग्राउंड, चांदमारी, दानापुर कैंट में 10 से 20 दिसंबर तक अग्निवीर के सभी श्रेणियां में भर्ती रैली होनी थी। अब इसे स्थगित कर दिया गया है। 


जानकारी के अनुसार इस रैली में बिहार के सात जिलों पटना, बक्सर, भोजपुर, सिवान, सारण, गोपालगंज और वैशाली के शार्ट लिस्ट हुए पुरुष अभ्यर्थी और बिहार झारखंड की अग्नि वीर महिला सैनिक पुलिस के लिए शॉर्टलिस्ट की गई महिला अभ्यर्थियों की भर्ती रैली होनी थी। अब इसे स्थापित कर दिया गया है।इधर, भर्ती रैली की नई तिथि को लेकर कहा गया है कि इसको लेकर दानापुर कार्यालय की तरफ से जल्द ही सूचना जारी किया जाएगा। अभ्यर्थी इंडियन आर्मी के वेबसाइट पर जाकर जानकारी हासिल कर सकते हैं।


भर्ती कार्यालय ने बताया कि जल्द ही नई तारीखों की घोषणा की जाएगी। इस भर्ती प्रक्रिया में शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवार ही शामिल हो सकते हैं।भर्ती रैली स्थगित होने का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं किया गया है। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे नई जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।