ब्रेकिंग न्यूज़

गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम

Home / news / 10 दिसंबर को पटना आ रहे अमित शाह, जिला प्रशासन ने बॉलीवुड सिंगर...

10 दिसंबर को पटना आ रहे अमित शाह, जिला प्रशासन ने बॉलीवुड सिंगर अरिजीत सिंह के कार्यक्रम को किया रद्द

04-Dec-2023 06:50 PM

By First Bihar

PATNA: पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में बॉलीवुड सिंगर अरिजीत सिंह का कार्यक्रम 10 दिसंबर को आयोजित था। इस कार्यक्रम का इंतजार लोग बेसब्री से कर रहे थे। अरिजीत सिंह के प्रोग्राम को देखने के लिए लोगों ने टिकट भी बुक करा रखा था। लेकिन अचानक 10 दिसंबर को होने वाले इस कार्यक्रम को रद्द कर दिया गया है। जल्द ही इस प्रोग्राम की तारीखों की घोषणा की जाएगी। 


बताया जा रहा है कि जिस दिन यह सिंगिंग प्रोग्राम होने वाला था उसी दिन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पटना आ रहे हैं। 10 दिसंबर को होने वाली पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक में शामिल होने के लिए वे पटना पहुंचेंगे। बता दें कि पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह करते हैं। पिछले साल दिसंबर में 25वीं पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक कोलकाता में हुई थी। इस बार पटना में यह बैठक होने जा रही है। जिसमें पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी, झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक के शामिल होने की संभावना है। 


वीआईपी मुवमेंट को ध्यान में रखते हुए पटना जिला प्रशासन ने अरिजीत सिंह के प्रोग्राम को रद्द कर दिया है। जिससे उनके फैंस में मायूसी छा गयी है। हालांकि इस कार्यक्रम की अगली तिथि जल्द ही लोगों को बताया जाएगा क्योंकि पटना के लोग खासकर यहां के युवा काफी दिन से अरिजीत सिंह के कार्यक्रम का इंतजार कर रहे थे। रविवार का दिन होने के कारण ज्यादा भीड़ उमड़ने की संभावना थी। भीड़ से बचने के लिए लोगों ने पहले ही टिकट कटा लिया था लेकिन जब पता चला कि कार्यक्रम रद्द हो गया है अब किसी दूसरे दिन अरिजित पटना आएंगे और कार्यक्रम को पेश करेंगे। जिला प्रशासन के इस फैसले से अरिजित के प्रशंसक काफी मायूस हैं।