ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime News: बिहार में वाहन जांच के दौरान दो शातिर अपराधी गिरफ्तार, लूट की घटनाओं का खुलासा Bihar News: बिहार में स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना में बदलाव, अब सिर्फ इन संस्थानों के छात्रों को मिलेगा लाभ; जल्द लागू होगी नई व्यवस्था Bihar News: बिहार में स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना में बदलाव, अब सिर्फ इन संस्थानों के छात्रों को मिलेगा लाभ; जल्द लागू होगी नई व्यवस्था बिहार में बड़ा हादसा: सोन नदी में नहाने के दौरान तीन बच्चे डूबे, एक का शव मिला; बालू माफिया की मनमानी से लोगों में नाराजगी बिहार में बड़ा हादसा: सोन नदी में नहाने के दौरान तीन बच्चे डूबे, एक का शव मिला; बालू माफिया की मनमानी से लोगों में नाराजगी Budget-2026-27: देश की संभावनाओं को हकीकत में बदलने वाला है यह बजट, BJP विधायक बोले- किसानों की आय में क्रांतिकारी बदलाव आएगा Patna -Aurangabad highway : पटना–औरंगाबाद NH-139 पर दिखेगा बदला -बदला नजारा, मोदी सरकार ने दी मंजूरी; हज़ारों परिवार को मिलेगा सीधा लाभ NEET छात्रा की मौत मामला: वारदात वाले दिन शंभू हॉस्टल में क्या हुआ था? सामने आया CCTV फुटेज, देखिए.. VIDEO NEET छात्रा की मौत मामला: वारदात वाले दिन शंभू हॉस्टल में क्या हुआ था? सामने आया CCTV फुटेज, देखिए.. VIDEO Bihar Exam Centers : बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा 2026, गैजेट पर रोक, दीवार फांदी तो कार्रवाई; केंद्रों में कड़ी सुरक्षा, तैयारियां पूरी

10 दिसंबर को बेगूसराय में 'नमस्ते बिहार वृहत जन संवाद' कार्यक्रम, IPS विकास वैभव ने लोगों को किया आमंत्रित

10 दिसंबर को बेगूसराय में 'नमस्ते बिहार वृहत जन संवाद' कार्यक्रम, IPS विकास वैभव ने लोगों को किया आमंत्रित

07-Dec-2023 07:23 PM

By HARERAM DAS

BEGUSARAI: आगामी 10 दिसम्बर को नमस्ते बिहार बृहत जन संवाद का कार्यक्रम बेगूसराय के जीडी कॉलेज में आयोजित किया जाएगा। लेट्स इंस्पायर बिहार के संस्थापक आईपीएस विकास वैभव बिहार को विकसित राज्य बनाने और युवाओं को रोजगार के लिए प्रेरित करने के लिए लगातार प्रयासरत हैं। बिहार के कई प्रखंडों में लेट्स इंस्पायर बिहार का अभियान का कार्यक्रम अब तक सफल हो चुका है।


बेगूसराय में मीडिया से बातचीत करते हुए आईपीएस विकास वैभव ने कहा कि "बिहार में शिक्षा, समता और उद्यमिता के विकास से ही बिहार सुंदर राज्य बनेगा और अपने पुराने गौरव को प्राप्त करेगा। इसी के तहत बिहार के अब तक 35 जिलों में युवा संवाद किया जा चुका है। पहली बार बृहत जन संवाद जीडी कॉलेज बेगूसराय में किया जा रहा है। लेट्स इंस्पायर बिहार अभियान के अंतर्गत बिहार के सभी जिलों और भारत के महानगरों से इस वृहत जन संवाद में लोग शामिल होंगे।


उन्होंने बताया कि नमस्ते बिहार वृहत जन संवाद का उद्धेश्य जातिवाद, संप्रदायवाद, लिंगभेद से मुक्त उज्ज्वलतम उत्कर्ष पर स्थापित अपना बिहार हो, इस संदेश को लेकर लेट्स इंस्पायर बिहार अभियान के द्वारा किया जा रहा है। इसके साथ ही विकास वैभव ने राजनीति में जाने के सवाल पर कहा कि राजनीति में अच्छे लोगों को आना चाहिए लेकिन उनका मकसद राजनीति में जाना नहीं है। चुनाव जीत कर किसी एक जिले का विकास नहीं करना है। उनका उद्देश्य स्पष्ट है 2047 तक भारत विकसित देश बने। यह तभी संभव हो पाएगा जब बिहार विकसित राज्य बनेगा। बिहार को विकसित राज्य बनाने के लिए युवाओं को प्रेरित कर रहे हैं।